Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: शहडोल में जय श्रीराम बोलने पर छात्र की पिटाई: हिंदू संगठन और परिजनों ने थाने में किया हंगामा, स्कूल डायरेक्टर और इंग्लिश शिक्षक गिरफ्तार

Student beaten for chanting Jai Shri Ram in Shahdol: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में जय श्री राम बोलने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। परिजनों को जानकारी हुई तो वे हिंदू संगठन के लोगों के साथ थाने पहुंच गए। यहां काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक और स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार दोपहर बुरहार के ग्रीन वेल्स पब्लिक स्कूल में हुई। पुलिस ने बताया कि शिक्षक की अनुपस्थिति में सातवीं कक्षा के छात्र नितिन गुप्ता ने जय श्री राम के नारे लगाये। इसी बीच क्लास के बाहर से गुजर रहे इंग्लिश टीचर अब्दुल वाहिद ने छात्र को बुलाया। उसे डांटा और पीटा गया। छात्र ने इसकी शिकायत स्कूल संचालक शरीफ नियाजी से की, लेकिन उन्होंने भी उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद छात्र घर लौट आया और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। उनके साथ स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर स्कूल संचालक नियाजी और शिक्षक वाहिद की गिरफ्तारी की मांग की और थाने के बाहर नारेबाजी भी की। हालात बिगड़ते देख एडीजीपी डीसी सागर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर देर शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। उन्होंने कहा कि शहर में शांति कायम है। 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी लोग मिलजुलकर सौहार्द के साथ शामिल होंगे। यह स्कूल पहले भी विवादों में रहा थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 153, 323, 500, 34, 75-82 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह स्कूल पहले भी विवादों में रहा है. भारत के नक्शे को लेकर हुए विवाद के कारण स्कूल निदेशक शरीफ नियाजी को एक बार पहले भी जेल जाना पड़ा था। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन