Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा निकले मालदीव वेकेशन पर

News Desk / Fri, Oct 7, 2022


mandakani

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को लेकर लोगों का कहना है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि सच क्या है ? ये कोई नहीं जानता है. नाही इन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा है. भले ही ये कुछ कहें या ना कहें लेकिन एक-दूसरे के बारे में इनके क्यूट कमेंट और सोशल मीडिया पोस्ट तो बहुत कुछ कह देती है. इस जोड़ी ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया, जिसका नाम डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम है. और यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं थी. इन फिल्मों के बाद ही फैंस इनकी जोड़ी के दीवाने हो गए. साथ ही दोनों के डेटिंग की अफवाह भी जोरों से उड़ने लगी. वहीं एक बार फिर से दोनों ही खबरों का हिस्सा बन गए हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका और विजय मालदीव (Maldives) पर वेकेशन मनाने के लिए आज रवाना हुए हैं. 

यह भी जानिए - BB16 : पहले वीकेंड का वार में होगा धमाल, हल्के-फुल्के मजेदार पल के साथ होंगे तीखे झगड़े

खबरों के अनुसार, रश्मिका ने फिल्म  गुडबाय  की रिलीज के दिन छुट्टी मनाने का फैसला किया था. एक्ट्रेस को बेज आउटफिट और देसी फुटवियर में स्पॉट किया गया. अपने इस लुक में वो काफी सुंदर लग रही थीं, जबकि वो काफी ज्यादा सिंपल थीं. दूसरी ओर विजय भी एकदम सिंपल नजर आए. खैर फैंस यह जानकर काफी खुश हो रहे हैं कि कपल एक साथ छुट्टी मनाने जा रहा है. एयरपोर्ट से जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वे दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं.

 वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका की फिल्म गुडबाय आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वहीं उनकी फिल्म एनिमल और मिशन मजनू जल्द पर्दे पर नजर आने के लिए तैयार है. अगर विजय की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म लाइगर (Liger) में अनन्या पांडे के साथ देखा गया था. 

संबंधित लेख

First Published : 07 Oct 2022, 07:42:32 PM

For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन