Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: एंग्जाइटी के गोलियां खाकर अमिताभ बच्चन को कहानी सुनाने गए थे डायरेक्टर, डर के मारे थी हालत खराब

News Desk / Mon, Mar 20, 2023


Sooraj Barjatya On Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को हाल ही में फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था. इस फिल्म में अमिताभ के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा नजर आए थे. फिल्म का प्रमोशन भी अलग-अलग शहरों में जोरों-शोरों से किया गया था. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने कई मजेदार किस्से साझा किए थे. ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने बिग बी को लेकर भी बताया था. उन्होंने कहा कि जब वे फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन के पास लेकर गए थे तो उनकी हालत खराब हो गई थी.

लेनी पड़ी थी एंग्जायटी की दवाई 
इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान सूरज बड़जात्या ने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' फिल्म ऑफर की थी. डायरेक्टर ने बताया कि अमित जी को जब भी कोई फिल्म की कहानी सुनाई जाती है तो वे बिना किसी एक्सप्रेशन के साथ इसे सुनते है, जिससे पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि उन्हें कहानी पसंद आ रही है या नहीं. ऐसे में जब वे उन्हें फिल्म 'ऊंचाई' की कहानी सुनाने गए तो इससे पहले उन्होंने एंग्जायटी वाली दवाई ली थी. क्योंकि वे अमिताभ बच्चन का सामना नहीं कर पाते.

सूरज बड़जात्या ने कहा था, "मैं टेंशन की दो गोलियां खाकर अमतिाभ बच्चन के सामने बैठा था क्योंकि सर का सामना करना आसान नहीं है, वह टकटकी लगाए फिल्म की कहानी सुनते हैं". हालांकि शूटिंग के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि अमिताभ बच्चन डराने वालों में से नहीं बल्कि सीखने वालों में से हैं. उन्होंने कहा, "मैंने महसूस किया कि सर के साथ काम करना सबसे आसान है. मुझे सेट पर उनके साथ काम करने में मजा आया लेकिन मुझे उनकी वैनिटी वैन में (उनकी कंपनी) ज्यादा मजा आया". 

ये भी पढ़ें:

लड़कों के सिर चढ़कर बोली थी सलमान ख़ान की ये हेयरस्टाइल्स, अब 'किसी का भाई किसी जान' की बारी


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन