Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: डिंडौरी में CBMO और मेडिकल ऑफिसर भिड़े: स्टूल लेकर मारने दौड़ा MO, वारदात CCTV कैमरे में कैद, कहा- किसी आदेश को नहीं मानता...तू कौन है

गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में 2 डॉक्टरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही आपस मे गाली गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों डॉक्टरों ने थाने में शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दोनों ने एक दूसरे पर गाली गलौच व मारपीट का आरोप लगाए हैं।

CBMO and medical officer clash in Dindori: घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा का है। फिलहाल सीबीएमओ सतेंद्र परस्ते की शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉ. अशोक गौर के खिलाफ धारा 294,323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। CBMO and medical officer clash in Dindori: दरअसल, सीबीएमओ सतेंद्र परस्ते और मेडिकल ऑफिसर अशोक गौर के बीच ज्वानिंग और कार्य लेकर विवाद हो गया। इसी बीच डॉ. अशोक गौर ने सीबीएमओ सतेंद्र परस्ते को स्टील की स्टूल से मारने दौड़े, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना मंगलवार करीब दो बजे की बताई जा रही है। सीबीएमओ की शिकायत पर डॉ. गौर के खिलाफ मामला दर्ज CBMO and medical officer clash in Dindori: घटना को लेकर सीबीएमओ सतेंद्र परस्ते ने डॉ. अशोक गौर पर गाली - गलौज समेत मारपीट का आरोप लगाते हुए शहपुरा थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ अशोक गौर के विरुद्ध धारा 294,323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। ज्वानिंग को लेकर उपजा था विवाद सतेंद्र परस्ते ने बताया कि मैं सीएचसी शहपुरा में सीबीएमओ के पद पर पदस्थ हूं. 2 अप्रैल को दिन करीब 2 बजे में अपने चेम्बर से उठकर ओपीडी गया था. ओपीडी में डॉ. अशोक सिंह गौर भी उपस्थित थे। इस दौरान जिला मुख्यालय डिण्डौरी से डॉ. अशोक का स्पष्टीकरण पत्र आया था, जिसे डॉक्टर अशोक सिंह गौर को दिया। डॉ. अशोक गौर पुरानी बुराई को लेकर कहने लगा मैं किसी आदेश को नहीं मानता हूं, तू कौन है कहकर गालियां देने लगा। हाजरी रजिस्टर भी फाड़ने का आरोप उन्होंने बताया कि गाली देने से मना किया तो डॉ. अशोक गौर ने हाथ थप्पड़ से मारपीट की, जिससे मेरे दोनों हाथ की हथेली के पीछे तरफ चोट आकर सूजन है। जान से मारने की धमकी देकर स्टील की चेयर लेकर मारने के लिये दौड़ा था, तो मैं वहां से भाग गया। बताया गया कि इसके पहले भी डॉ. अशोक ने अपनी हाजरी रजिस्ट्रर को फाड़ दिया था और लगातार झगड़ा विवाद कर रहा है। डॉ गौर ने सीबीएमओ पर लगाए गाली गलौज के आरोप शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अशोक गौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार को मैं ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहा था। इसी दौरान बीएमओ डॉक्टर सतेंद्र परस्ते मुझसे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन्हाेंने मुझे मारने के लिए कुर्सी उठा ली। मैने भी बचाव में वहीं कुर्सी उठाकर दौड़ा दिया। डॉ. गौर का कनेरी स्थानान्तरण CBMO and medical officer clash in Dindori: जानकारी के अनुसार घटना के बाद डॉ अशोक गौर को शहपुरा सामुदायिक केंद्र से मेहंदवानी जनपद पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनेरी में स्थानांतरण कर दिया गया है। देखिए वीडियो- https://youtu.be/md5Kb-W6XcA Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन