Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: मां नर्मदा को छलनी कर रहे रेतासुर: बीजेपी नेता ने कलेक्टर-एसपी और खनिज अधिकारियों पर उठाए सवाल, MP में बेखौफ हो रहा अवैध रेत उत्खनन

Illegal sand excavation in MP Mineral Department: भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने मां नर्मदा नदी के प्रवाह को अवरुद्ध कर हो रही खुदाई और नदी में कच्ची सड़क बनाने को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि रेतासुर मां नर्मदा को छलनी कररहा है. लेकिन सीहोर जिले के कलेक्टर, एसपी और खनिज अधिकारी इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से विधायक हैं. बुधनी क्षेत्र में रेतासुर नदी के बीच में आकर वैध और अवैध तरीके से नर्मदा नदी से रेत निकाल रहा है। जिले में बैठे अधिकारी सरकार द्वारा बनाये गये नियमों का पालन नहीं करा पा रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन और खनिज विभाग दोनों ही इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाजपा नेता ने सीहोर कलेक्टर, एसपी और खनिज अधिकारी को भी मां नर्मदा में गाद भरने से नहीं रोक पाने पर चूड़ियां भेजने की बात लिखी है। आज 11 बजे वह सर्किट हाउस घाट पर पूजा-अर्चना करेंगे. रेत माफिया और रेत चोर बड़े पैमाने पर नर्मदा नदी से रेत का उत्खनन कर रहे हैं. बुधनी क्षेत्र में रेत खदानों से उत्खनन और परिवहन का ठेका पावर मेक कंपनी के पास है। कंपनी इसका उत्खनन एवं परिवहन नर्मदा नदी की खदानों से कर रही है। इसकी आड़ में कुछ रेत माफिया खदान छोड़कर नदी के बीच पानी से रेत निकाल रहे हैं। शहर के नर्मदापुरम स्थित सर्किट हाउस के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत का परिवहन किया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने के लिए बीच में कच्ची रेत की सड़क भी बनाई गई है. जहां सुबह से शाम तक सैकड़ों बार पानी में ट्रैक्टर लाकर रेत निकाली जा रही थी। जिससे नदी में जगह-जगह गड्ढे हो गए। सिवनी मालवा के चांदगढ़ कुटी घाट पर रेत चोर नर्मदापुरम जिले की सीमा पर आकर नाव में रेत भरकर सीहोर जिले की सीमा से लगे दूसरे क्षेत्र में ले जा रहे हैं। भाजपा ने की ये पोस्ट झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने की जारी की पोस्ट में लिखा "मेरी माँ नर्मदा के सीने को छलनी करते रेतासुर...."न न... इसे केरल की किसी झील का दृश्य समझने की गलती न करें। यहां कोई नौका दौड़ नहीं हो रही है, ये है सिर्फ पैसा कमाने की होड़, फिर चाहे उसके लिए मां नर्मदा का सीना ही क्यों न चीरना पड़े…मां नर्मदा के किनारे "नर्मदापुरम सर्किट हाउस के सामने और चांदगढ़ कुटी"से एक सामान्य सुबह का दृश्य ..."सीहोर कलेक्टर, एसपी,माइनिंग अधिकारी को भेजी जाएगी प्रतिदिन एक चूडी... जो उन्हें करना है वो नहीं करने पर..." मां को बचाएंगे.... किसी भी हद तक जायेंगे Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन