Logo
Breaking News Exclusive
मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू

: Valentine Week 2023: कल से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक, जानें किस दिन करें क्या सेलिब्रेट, देखें पूरी लिस्ट

News Desk / Mon, Feb 6, 2023


हाइलाइट्स

कल से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक.
7 से 14 फरवरी तक अलग-अलगे डे सेलिब्रेट किया जाता है.

फरवरी महीने को प्यार का महीना कहते हैं. हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन वैलेंटाइन डे से पहले भी कई ऐसे स्पेशल डेज होते हैं, जिसे लोग सेलिब्रेट करते हैं. इसे वैलेंटाइन वीक का नाम दिया गया है. दुनिया भर में हर प्यार करने वाला शख्स इस वैलेंटाइन वीक को बड़े खास अंदाज में सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं. वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक अलग-अलग डे सेलिब्रेट किया जाता है. जानें, वैलेंटाइन वीक में किस दिन कौन सा डे सेलिब्रेट किया जाता है.

7 फरवरी को रोज डे
वैलेंटाइन वीक का यह सबसे पहला दिन है, जिस 7 फरवरी को लोग सेलिब्रेट करते हैं. इस स्पेशल डे को आप अपने पार्टनर को लाल गुलाब देकर उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं. मैरिड कपल्स भी ये दिन अपने अंदाज में मना सकते हैं. लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है, ऐसे में आपको जिससे भी इश्क है, उसे गुलाब देना ना भूलें.

इसे भी पढ़ें: Rose Day 2023 Wishes: रोज डे पर हाल-ए-दिल करें इस खास अंदाज़ में बयां, पार्टनर को प्यार भरे संदेश भेजकर करें विश

8 फरवरी को प्रपोज डे
वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है प्रपोज डे. इस दिन का हर उस शख्स को बेसब्री से इंतजार होता है, जिसे किसी से प्यार होता है. अपने दिल की बात बयां करने के बहाने ढूंढता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता है. प्रपोज डे ऐसे ही लोगों को एक मौका देता है ताकि वे अपने प्यार का इजहार कर सकें.

9 फरवरी को चॉकलेट डे
चॉकलेट डे पर आप अपने पार्टनर, स्पेशल फ्रेंड को ढेर सारी चॉकलेट्स तोहफे में देकर इस डे को उनके लिए स्पेशल बना सकते हैं. कई तरह के फ्लेवर वाले चॉकलेट मार्केट में मिलते हैं. कोई भी पसंदीदा चॉकलेट खरीदें और अपने पार्टनर को देते हुए बताएं कि आपको उनसे कितना प्यार है.

10 फरवरी को टेडी डे
युवतियों को टेडी काफी पसंद होता है. वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन आप अपनी दोस्त, पार्टनर को प्यारा सा टेडी देकर यह दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं. मार्केट में ढेरों वेरायटी के टेडी मिलते हैं, उनमें से कोई भी प्यारा सा टेडी जरूर खरीदें.

11 फरवरी को प्रॉमिस डे
वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे होता है. इस दिन प्रेमी जोड़े, शादीशुदा कपल एक-दूसरे से जीवन भर प्यार करने, उनका साथ निभाने का वादा करते हैं. आप भी इस दिन अपने पार्टनर से कुछ इसी तरह का वादा करके खास बना सकते हैं.

12 फरवरी को हग डे
कहते हैं एक प्यार भरे जादू की झप्पी देने से सारा दुख, दर्द कम हो जाता है. आप भी वैलेंटाइन वीक के छठे दिन अपने पार्टनर को गले लगाकर ये बयां करें कि वो आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है.

13 फरवरी को किस डे
वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन सेलिब्रेट करते हैं किस डे. आपको जिनसे भी प्यार है, उन्हें आप उनके माथे, हाथों पर एक प्यारा सा किस देकर ये जताएं कि वो ही आपके लिए सब कुछ हैं. आपको सिर्फ उनसे ही प्यार है. किस देकर आप अपने प्यार, जज्बात का इजहार कर सकते हैं.

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे
सबसे आखिरी में आता है वैलेंटाइन डे, जिसे हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है. इस दिन चारों तरफ फिजाओं में जैसे प्यार का रंग घुला रहता है. कपल्स, लव बर्ड्स के लिए वैलेंटाइन डे काफी खास होता है और सभी इस डे को अपने प्यार के साथ अधिक देर रहकर बिताना पसंद करते हैं. शादीशुदा लोग हों या प्रेमी जोड़े, इस दिन सभी एक-दूसरे को खास सरप्राइज देने की प्लानिंग पहले से ही कर लेते हैं. लंच, डिनर पर जाते हैं, गिफ्ट्स देते हैं, रोमांटिक फिल्म देखते हैं.

Tags: Lifestyle, Relationship, Valentine Day, Valentine week


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन