Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: राजेंद्रग्राम में शांति समिति की बैठक: त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर हुई रायसुमारी, जानिए SDM और SDOP ने क्या की अपील ?

MP CG Times / Sat, Apr 30, 2022

पुष्पराजगढ़। परशुराम जयंती और ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए राजेंद्रग्राम थाने में अनुभाग स्तर की बैठक हुई. पुष्पराजगढ़ एसडीएम अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न की गई. बैठक में थाना अमरकंटक, बेनीबारी और राजेंद्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. एसडीएम अभिषेक चौधरी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सद्भावना पूर्ण तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाए ईद में नमाज अदा करने का स्थान मस्जिद ईदगाह या फिर ऐसे स्थान का चयन कर लें, जहां पर किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति निर्मित ना हो. कहीं भी कोई दिक्कत आती है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें. वहीं पुष्पराजगढ़ एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने कहा कि इन त्योहारों पर जिस स्थान पर त्योहार मनाए जा रहे हों, वहां शांति समिति के सदस्य निगरानी रखें. किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति निर्मित होती है तो इसकी सूचना हमें या फिर संबंधित थाने में अवश्य दें. वैसे हम सुरक्षा की दृष्टि से जिन स्थानों पर यह त्योहार मनाए जाने हैं वहां पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सोनाली गुप्ता ने कहा कि आप सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए प्रशासन आप लोगों के साथ हैं. उक्त अवसर पर टीआई राजेंद्रग्राम नरेंद्र पाल और टीआई अमरकंटक मनोज दीक्षित ने भी शांति समिति के सदस्यों से त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील किए. CCTV कैमरे लगाए जाने की चर्चा शांति समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजेंद्रग्राम सभी विभागों का मुख्यालय है. सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. इसके लिए ढाई लाख की राशि ग्राम पंचायत किरगी देगी. कुछ राशि व्यापारियों द्वारा दिए जाने पर आपसी सहमति से निर्णय लिया गया. मीटिंग में ये रहे मौजूद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, राजेंद्र गुप्ता , लक्ष्मण गुप्ता, एसआई मंगला दुबे, एएसआई यादवेंद्र सिंह, एएसआई मोनेन्द्र गोले, सचिव फूलचंद सिंह, मतलूब खान, महेश बंजारा, अजय अग्रवाल, सोभई सिंह, कैलाश मरावी, दलपत सिंह, जुनेद मंसूरी , जगदीश द्विवेदी, शशि कुमार मांझी, राकेश कुमार, नागेंद्र सिंह एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन