Logo
Breaking News Exclusive
कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी

: गज़ब! फोन से निकलेगा ड्रोन वाला कैमरा, उड़कर खींचेगा आपकी तस्वीरें, जानिए इस शानदार फोन के फीचर्स

नई दिल्ली. हम लोग अक्सर देखते हैं की फोन बनाने वाली कंपनियां फोन में कुछ नया करने के लिए अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करती रहती है. पहले फोन में एक कैमरा आता था, अब 4-4 कैमरे भी हैं. मेगापिक्सल की बात करें तो शुरू में 2 मेगापिक्सल होता था, लेकिन अब 50 मेगापिक्सल भी कम लगता है. ज्यादातर कंपनियां फोन के कैमरा पर ही काम कर रही हैं. कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि वीवो (Vivo) ने एक ड्रोन कैमरा फोन का पेटेंट करवाया है. अब पता चला है कि शाओमी (Xiaomi) ने भी एक फोन पेटेंट करवाने की कोशिश की है, जिसमें ड्रोन कैमरा होगा. जब से ड्रोन कैमरा वाले फोन की चर्चा चली है, तभी से लोग देखना चाहते हैं कि यह फोन कैसा होगा और कैसे काम करेगा. लोगों की उत्सुकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. तो चलिए आज हम बताते हैं कि ड्रोन कैमरा वाला फोन कैसा हो सकता है और इसका कैमरा किस तरह से काम करेगा. हो सकता है कुछ लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा हो कि फोन में ड्रोन का क्या काम? तो चलिए पहले इसी सवाल का जवाब दे देते हैं. ड्रोन दरअसल एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट है, जिसे उड़ाया जा सकता है और खुद कंट्रोल किया जा सकता है. आजकल फोटोग्राफर विशेष समारोहों में एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट मतलब ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं, ताकि वह हर एंगल से तस्वीरें ले सके या वीडियो बना सकें. आपने देखा होगा कई बार चुनावी रैलियों में भी ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया जाता है. तो फोन में भी एक इसी तरह का ड्रोन देने की कोशिश है जो कि कैमरा को आपसे दूर ऊपर ले जाएगा और वहां से आपकी फोटो खींचेगा. ऐसी तकनीक अभी तक किसी भी फोन में नहीं आई है. ड्रोन कैमरा फोन में ड्रोन और कैमरा का हार्डवेयर फोन से अलग होने की संभावनाएं हैं. क्योंकि यदि इस हार्डवेयर को फोन के साथ ही लगाया जाता है तो कई सारी परेशानियां आ सकती है, जैसे कि फोन टूट सकता है या फिर कैमरा कहीं अटक सकता है. इसके अलावा फोन काफी भारी भी हो जाएगा. https://youtu.be/AIPs4puqvW4 / इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए ड्रोन कैमरा को फोन से अलग ही बनाए जाने की संभावनाएं हैं. पता चला है कि अलग से आने वाले ड्रोन में एक अलग से बैटरी भी होगी, जिसे अलग से चार्ज किया जा सकेगा. इसके अलावा फोन की बैटरी से भी उसे चार्ज किया जा सकेगा. अभी तक यह जानकारी नहीं आई है कि कितने टाइम तक यह ड्रोन उड़ता रहेगा और आपका कैमरा काम करता रहेगा. माना जा रहा है कि ड्रोन में इस्तेमाल होने वाला कैमरा 200 मेगापिक्सल का हो सकता है. इसकी एक विशेष वजह है. क्योंकि फोटो काफी दूर से लेना होगा तो कम मेगापिक्सल में फोटो के साफ आने की संभावनाएं कम हो जाएंगी. अभी तक न तो इसका कोई स्पष्ट डिजाइन सामने आया है और न ही इसकी कीमत का अंदाजा लगाया गया है. हालांकि यह जरूर कहा जा रहा है कि यह फोन काफी महंगा होने वाला है. यह फोन कब तक आएगा इस बात की भी कोई पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन