Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: मिसाइल की रफ्तार से पृथ्‍वी के करीब आ रहा Asteroid, आज होगा आमना-सामना!

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


एक के बाद एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) पृथ्‍वी के नजदीक आ रहे हैं। इनमें से कुछ की पृवत्ति हमारे ग्रह के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे ही एक एस्‍टरॉयड के बारे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अलर्ट जारी किया है। विमान के आकार का यह एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के काफी नजदीक आ सकता है। इसका नाम ‘क्षुद्रग्रह 2022 VM2' (Asteroid 2022 VM2) है। इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि यह हमारी पृथ्‍वी के काफी नजदीक आएगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, आज यानी 18 नवंबर को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक आएगा। तब दोनों के बीच की दूरी 31 लाख किलोमीटर रह जाएगी। एस्‍टरॉयड का आकार 76 फुट है और यह 13345 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से यात्रा कर रहा है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि एस्‍टरॉयड किसी मिसाइल की रफ्तार से हमारे नजदीक आ रहा है। 

ऐसे एस्‍टरॉयड जो हमारे ग्रह में 80 लाख किलोमीटर तक अंदर आ जाते हैं, उन्‍हें संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा जाता है। Asteroid 2022 VM2 भी इसी कैटिगरी में शामिल है, क्‍योंकि यह 31 लाख किलोमीटर की नजदीकी दूरी से हमारे ग्रह को पास करेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस एस्‍टरॉयड की वजह से ग्रह को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसे तब तक मॉनिटर किया जाता रहेगा, जब तक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता।    

यह एस्‍टरॉयड ‘अपोलो समूह' से संबंधित है। दिलचस्‍प है कि इसे पिछले महीने ही खोजा गया है। Asteroid 2022 VM2 को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 552 दिन लगते हैं। इस दौरान इसके और सूर्य के बीच अधिकतम दूरी 24.4 करोड़ किलोमीटर होती है और निकटतम दूरी 15 करोड़ मिलियन रहती है। नासा अपने तमाम टेलिस्‍कोपों की मदद से एस्‍टरॉयड्स को ट्रैक करती है। 

हाल में उसने DART मिशन का भी सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण भविष्‍य में पृथ्‍वी को एस्‍टरॉयड्स के संभावित हमले से बचा सकता है। एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन