Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: IT Survey Of BBC: बीबीसी पर इनकम टैक्स का सर्वे दूसरे दिन भी जारी, मीडिया हाउस पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप

News Desk / Tue, Feb 14, 2023


नई दिल्ली/मुंबई। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) पर इनकम टैक्स विभाग का सर्वे 19 घंटे से जारी है। इनकम टैक्स की दो टीमें दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों में जांच कर रही हैं। इनकम टैक्स के मुताबिक बीबीसी ने इंटरनेशनल टैक्स के मामले में गड़बड़ी की है। सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग के 15 से ज्यादा अफसर बीबीसी के दोनों दफ्तरों में छानबीन कर रहे हैं। बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स सर्वे की कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि आज भी दिनभर सर्वे का काम इनकम टैक्स विभाग जारी रख सकता है।

bbc 3

इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार को ही सर्वे की कार्रवाई करते हुए बताया था कि बीबीसी को पहले भी कई बार नोटिस दिए गए। इन नोटिस पर बीबीसी की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। जिसके बाद इनकम टैक्स नियमों के तहत बीबीसी के दफ्तरों का सर्वे किया जा रहा है। इनकम टैक्स अफसरों ने बीते कल सर्वे शुरू करने के बाद बीबीसी के कर्मचारियों को दफ्तर में ही रोक लिया था, लेकिन बाद में घर जाने दिया। बीबीसी ने सर्वे की कार्रवाई पर कहा था कि वो इनकम टैक्स विभाग से सहयोग कर रहा है। बीबीसी ने उम्मीद जताई थी कि जल्दी ही ये मसला सुलझा लिया जाएगा।

bbc 12

बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स के सर्वे से सियासी तूफान भी खड़ा हो गया था। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस मामले में मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी। वहीं, बीजेपी ने कहा था कि सर्वे का काम कानून के तहत हो रहा है। बीजेपी ने कांग्रेस को ये भी कहकर पलटवार किया था कि इंदिरा गांधी ने पीएम रहते करीब 2 साल बीबीसी के दफ्तरों को भारत में बंद करा दिया था। बहरहाल माना जा रहा है कि बीबीसी पर इनकम टैक्स के सर्वे का मसला आज और तूल पकड़ सकता है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन