Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: Uproar In MCD: रातभर हंगामे के बाद एमसीडी की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के मुद्दे पर बीजेपी जा सकती है सुप्रीम कोर्ट

News Desk / Wed, Feb 22, 2023


नई दिल्ली। बुधवार रात भर मचे हंगामे के बाद एमसीडी सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद ताकतवर मानी जाने वाली स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा मचा। बीजेपी के पार्षदों ने खुद पर आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों के हमले का आरोप लगाया। वहीं, मेयर शैली ओबरॉय ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पार्षदों ने उनपर हमला किया। इसकी वजह से बुधवार शाम से आज सुबह तक एमसीडी की कार्यवाही 6 बार रोकनी भी पड़ी। अब बताया जा रहा है कि इस हंगामे के मसले और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव न होने का मुद्दा बीजेपी सुप्रीम कोर्ट ले जा सकती है।

uproar in mcd 1

दरअसल, स्टैंडिंग कमेटी को एमसीडी में सबसे ताकतवर माना जाता है। एमसीडी सदन से पास प्रस्तावों को स्टैंडिंग कमेटी की मंजूरी के बिना लागू करना संभव नहीं है। ऐसे में एमसीडी में बहुमत वाली आप और विपक्षी बीजेपी के बीच स्टैंडिंग कमेटी पर कब्जे की जंग है। एमसीडी पर 15 साल तक बीजेपी काबिज रही थी। इस बार चुनाव में आप ने बीजेपी को बड़े अंतर से हराकर एमसीडी पर कब्जा जमाया था। जिसके बाद से कई बार मेयर का चुनाव तक हंगामे की वजह से टल चुका था।

छठी बार एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद मेयर शैली ओबरॉय ने कहा था कि वो लौटकर स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव कराएंगी। स्थगन के दौरान बीजेपी पार्षदों ने सदन में हनुमान चालीसा भी पढ़ा और जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारे लगाए। मेयर करीब 2 घंटे बाद लौटीं और फिर भी हंगामा और अव्यवस्था देखकर सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले बुधवार को 47 पार्षदों ने स्टैंडिंग कमेटी के लिए वोट डाल दिए थे। इस दौरान बीजेपी की तरफ से शिकायत की गई कि वोटिंग की मोबाइल से फोटोग्राफी हो रही है। इसलिए वोट रद्द किए जाएं। मेयर इस पर राजी नहीं हुईं। जिसके बाद पूरा हंगामा बरपा था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन