Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: Raisina Dialogue 2023: ‘अगर पीएम मोदी कैप्टन हैं तो आपको….’, रायसीना डायलॉग में एस जयशंकर ने की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

News Desk / Fri, Mar 3, 2023


नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर अपनी हाजिर जवाबी के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब रायसीना डायलॉग के दौरान उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की इकॉनमी को लेकर ऐसा कुछ बात बोल दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इतना ही नहीं, मंच पर मौजूद दूसरे देशों के विदेश मंत्री भी उनकी बात सुनकर मुस्कुराने लगते हैं। अब आपके जेहन में ये प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिर उन्होंने मंच से पीएम मोदी और भारत की इकॉनमी पर क्या कह दिया। जो कि चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर ने देश की अर्थव्यवस्था को क्रिकेट से जोड़ते हुए पीएम मोदी को उसका कैप्टन बता डाला। इसके अलावा उन्होंने रायसीना डायलॉग में साउथ की सुपरहिट फिल्म RRR का भी जिक्र किया।

आपको बता दें कि भू-राजनीतिक व भू-आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक चर्चा हेतु मंच प्रदान करने के लिए रायसीना डायलॉग का गठन 2016 में किया गया था। प्रतिवर्ष रायसीना बैठक होती आ रही है। जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री शामिल होते हैं। इस वर्ष भी रायसीना की बैठक हुई। जिसमें कई देशों के मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद से पीएम मोदी से जुड़े कुछ मजेदार सवाल पूछे गए। जिसका जवाब भी केंद्रीय मंत्री ने रोचक अंदाज दिया। दरअसल, विदेश मंत्री से सवाल किया गया था कि आप क्रिकेट एनोलॉजी में यकीन करते हैं। पीएम मोदी जैसे कैप्टन के साथ आप फील्ड में कैसे उतरेंगे, क्या आप बेहद आक्रामक गेम खेलेंगे, बैट्समैन पर निर्भर करेंगे या क्षेत्र रक्षण पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। जिस पर केंदीय विदेश मंत्री ने बेहद ही रोचक जवाब दिया।

विदेश मंत्री ने कहा कि, ‘मैं सोचता हूं कि कैप्टन मोदी ने बहुत नेट प्रैक्टिस की है। हालांकि, उनकी प्रैक्टिस सुबह 6 बजे शुरू हो जाती है, जो कि लंबे समय तक चलती है। विदेश मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी बतौर कैप्टन आपसे बहुत कुछ उम्मीद करते हैं। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि मैं सोचता हूं अगर आपके पास एक खास बॉलर होता है तो आप उस पर भरोसा कर सकते हैं तो आप उन्हें छूट दे सकते हैं। आप उन पर एक खास हालात को डील करने के लिए यकीन कर सकते हैं। इस तरह से उन्होंने बताया कि पीएम मोदी भरोसेमंद लोगों को काम करने की आजादी देते हैं। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी ने बतौर कैप्टन अपने बॉलर को कुछ आजादी दी है।

इस दौरान रायसीना डायलॉग में फिल्म आरआरआर पर भी बात हुई। दरअसल, विदेश मंत्री ने भारत और ब्रिटेन के बीच मौजूदा रिश्ते को समझाने के लिए फिल्म आरआरआर का जिक्र किया। विदेश मंत्री ने कहा कि बीते दिनों फिल्म आरआरआर काफी सुर्खियों में थी। यह भारत में ब्रिटिश राज पर आधारित थी। इस बीच विदेश मंत्री हंसते हुए आप लोग इसमें अच्छे से दिखाए गए थे। जयशंकर ने कह कि जब आप इस तरह के जटिल इतिहास को जीते हैं, तो आपको बेशुमार दुश्वारियों से जूझना पड़ता है और आपके ऊपर संदेह भी किया जाता है, जो कि स्वाभाविक है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन