Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: Punjab: मुझसे जिन्हें दिक्कत वो छोड़ें पंजाब, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का बयान

News Desk / Sun, Mar 5, 2023


नई दिल्ली। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने विरोधियों को दो टूक कह दिया है कि, ‘मैं पंजाब से बाहर क्यों जाऊं। मैं पंजाबी हूं। मेरे पूर्वज ना जाने कब से पंजाब में रह रहे हैं। मेरे पूर्वजों ने पंजाब के लिए खून बहाया है और जो उनके पंजाबी होने पर सवाल उठा रहे हैं, पहले वो अपनी गिरेबान में झांक कर देखें। वहीं, जिन लोगों को मुझसे दिक्कत है, वो पंजाब छोड़ दें’। अमृतपाल ने आगे कहा कि, ‘वो एक पंजाबी हैं और पंजाब में रहना उनका अधिकार है और यह अधिकार उनसे कोई भी नहीं छीन सकता है। अगर किसी को लगता है कि कोई उनके इस अधिकार को छीनने में सफल हो जाएगा, तो यह उसके मन का भूल है। दरअसल, बीते दिनों अमृतपाल ने खुद को भारतीय मानने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह सवाल उठने लगे कि जब वो खुद को भारतीय मानने से इनकार कर रहे हैं, तो उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए, जिस पर अब अमृतपाल का उक्त बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो एक पंजाबी हैं और पंजाब छोड़कर नहीं जाएंगे। पंजाब में रहना उनका अधिकार है और यह अधिकार उनसे कोई भी नहीं छीन सकता है।

बता दें कि बीते दिनों अमृतपाल ने विवादित बयान दे दिया था। जिसमें उसने कहा था कि अगर हिंदू संगठन खुद के लिए हिंदू राष्ट्र की मांग कर सकता है, मुस्लिम गजवा ए हिंद की मांग कर सकता है, तो भला हम खालिस्तान की मांग क्यों नहीं कर सकते हैं। अमृतपाल ने खालिस्तान की मांग को उचित बताया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई थी। यही नहीं, बीजेपी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को खालिस्तानी समर्थक तक बता दिया था। हालांकि बाद में मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में मान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और यह भी कहा था कि आप एक या दो लोगों को देखकर पूरे पंजाब की आकलन नहीं कर सकते हैं। सीएम मान ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होने के क्रम में पंजाब की कानून- व्यवस्था को बिल्कुल दुरूस्त बताया था।

दरअसल, बीते दिनों लवली सिंह तूफान को जेल से रिहा करने को लेकर अमृतपाल ने खालिस्तानी समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस थाने का घेराव किया था और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर अपने साथी लवली को रिहा करवा लिया था, जिसे लेकर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर मान सरकार पर सवाल उठे थे, लेकिन बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान मान ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को बिल्कुल दुरूस्त बताया था। बीजेपी ने सीएम मान पर खालिस्तानी समर्थकों को शह देने का आरोप लगाया था। बहरहाल, अभी इस पूरे मसले को लेकर पंजाब की राजनीति में भूचाल आ चुका है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन