Logo
Breaking News Exclusive
23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार

अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत : जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो...

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के चर्चित माफिया अतीक अहमद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान (21 वर्ष) की गुरुवार सुबह झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

अबान गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से अपनी क्रेटा कार से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त भी सवार थे। झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले सुबह 10.30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार 7 फीट हवा में उछली और उसके परखच्चे उड़ गए। 40 फीट तक हाईवे पर कार के टुकड़े बिखर गए।जिस तरफ बैठा था अतीक अहमद का बेटा, उसी तरफ से चकनाचूर हुई कार... तस्वीरें  बयां कर रहीं हादसे की कहानी - atiq ahmed son abaan ahmed dies in jhansi  accident car

दम तोड़ने से पहले अबान के आखिरी शब्द— 'मुझे बचा लो...'

हादसे के बाद कार के दरवाजे पूरी तरह लॉक हो गए थे और अंदर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव ने बताया कि कार की रफ्तार 120 किमी/घंटा से भी तेज थी।

प्रत्यक्षदर्शी ने दौड़कर एक घर से लोहे की रॉड (सब्बल) लाकर कार का दरवाजा तोड़ा।आगे की सीट पर बैठे अबान के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और मुंह में खून भरा हुआ था। बेहद दर्द में तड़पते हुए अबान ने आखरी शब्द कहे— "मेरा नाम अबान है... मुझे बचा लो..." और इसके बाद वह बेहोश हो गया।

इस हादसे में अबान और उसके ठीक पीछे बैठे दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहा अतीक की मौसेरी बहन का दामाद मोहम्मद जैद, उमर अहमद और फारुक अहजम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे की 2 वजहें आईं सामने: बेजुबान को बचाना या हाईवे पर पड़ी ईंट?

जानवर को बचाने की कोशिश: प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हाईवे पर अचानक एक बछड़ा आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में जब ड्राइवर ने लेफ्ट काटा तो सामने बाइक सवार आ गया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई।

हाईवे पर पड़ी ईंट: घायल उमर अहमद का कहना है कि हल्की बारिश के बीच हाईवे पर ईंट पड़ी हुई थी, जिससे तेज रफ्तार कार का टायर चढ़ते ही गाड़ी बेकाबू हो गई।

भाई के लिए जेल ले जा रहा था 'लव स्टोरी' वाली दो किताबें

फॉरेंसिक टीम को दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से सिगरेट के पैकेट, जूते और दो नॉवेल— ‘द इडियट’ और ‘द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान’ बरामद हुई हैं। दोनों लव स्टोरी पर आधारित किताबें हैं, जिन्हें अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली के लिए ले जा रहा था।

अतीक के परिवार का पूरा लेखा-जोखा

माफिया अतीक अहमद के 5 बेटों का वर्तमान स्टेटस

असद (तीसरा बेटा): अप्रैल 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

अबान (पांचवां व सबसे छोटा बेटा): आज सड़क हादसे में मौत।

उमर (सबसे बड़ा बेटा): लखनऊ जेल में बंद है।

अली (दूसरा बेटा): झांसी जेल में बंद है।

अहजम (चौथा बेटा): ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। भाई की मौत की खबर मिलते ही झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा।

अतीक व अशरफ: 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान हत्या कर दी गई थी।

शाइस्ता परवीन (मां): 50 हजार की इनामी, अभी भी फरार है।

शव लेने झांसी पहुंचे भाई अहजम ने रोते हुए कहा कि "कम से कम अब तो मिट्टी (जनाजे) में भाइयों को शामिल होने आने दिया जाए।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन