Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: राजधानी में बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार: 16 साल से बेच रहे थे अंडा बिरयानी, फर्जी दस्तावेज बनवाए, जानिए कैसे पकड़ा गया बांग्लादेशी परिवार ?

Chhattisgarh Raipur Bangladeshi husband and wife arrested: छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस ने एक बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। ये पिछले 16 साल से रायपुर में छिपकर रह रहे थे। इनकी एक 14 साल की बेटी भी है। पति-पत्नी अंडा-बिरयानी का ठेला लगाते थे। पुलिस ने इनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मामला टिकरापारा थाने के धरमनगर इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों में मो. दिलावर खान (49), उसकी पत्नी परवीन बेगम (45) और एक नाबालिग बेटी शामिल है। पूछताछ में पता चला कि ये परिवार बांग्लादेश के मुक्तापुर थाने के मुंशीगंज का मूल निवासी है। इन्होंने भारत में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर रखे थे। इनमें 4 पासपोर्ट भी शामिल हैं।

जानिए कैसे पकड़ा गया बांग्लादेशी परिवार?

दरअसल रायपुर पुलिस की टीम अलग-अलग इलाकों में बांग्लादेशियों और दूसरे अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी दौरान पुलिस को मो. दिलावर खान पर शक हुआ। पुलिस ने दिलावर खान से दस्तावेज मांगे। इस दौरान पुलिस को दस्तावेजों में कई गड़बड़ियां मिलीं। दिलावर ने 35 साल की उम्र में अपने लिए 8वीं की मार्कशीट बनवाई थी। इस मार्कशीट के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि 35 साल की उम्र में कोई 8वीं की पढ़ाई कैसे कर सकता है।

पुलिस को उसके घर से 4 पासपोर्ट मिले

पुलिस ने मो. दिलावर खान से पूछताछ की। दिलावर के घर की तलाशी भी ली। इस दौरान पुलिस को 4 पासपोर्ट मिले, जिसमें से 2 पासपोर्ट पति-पत्नी के हैं। वहीं, 2 पासपोर्ट उसकी बेटी के हैं, जिनमें से एक पुराना है, जबकि दूसरा अपडेट है।

कॉल कनेक्शन की भी जांच, बांग्लादेश के नंबरों से हुई बातचीत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से कई बार बांग्लादेश के अलग-अलग नंबरों पर बात की है, जिसमें एक नंबर बांग्लादेश में रहने वाली उसकी बहन का है। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं वे किसी संदिग्ध नेटवर्क या ग्रुप के संपर्क में तो नहीं हैं।

दिलावर 16 साल में 4 बार भारत से बांग्लादेश जा चुका है। सबसे पहले वह बंगाल के बनगांव बॉर्डर से अकेला आया था। यहां एक साल रहने के बाद उसने अपनी पत्नी और बेटी को भी यहीं बुला लिया। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी भारत के नागपुर, मुंबई और रायपुर जैसे शहरों में रह चुका है।

कई अलग-अलग मकानों में किराए पर रहा

पुलिस के मुताबिक दिलावर शुरुआत में अपने लिए उपयुक्त जगह की तलाश कर रहा था। इसके बाद वह पचपेड़ी नाका के धरमनगर इलाके में शिफ्ट हो गया। यहां भी वह कई अलग-अलग मकानों में किराए पर रह चुका है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन