Logo
Breaking News Exclusive
पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

: मां की तकलीफ सीने में दबाकर उतरे कंगारू कप्तान, पूरी टीम ने जोड़े हाथ- 'प्लीज घर चले जाइए'

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भारत से टेस्ट सीरीज (IND vs AUS) खेल रही है. कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) दूसरा टेस्ट खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. वे तीसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. उनकी मां की तबीयत खराब है और एक बार फिर वे ब्रेस्ट कैंसर से परेशान हैं. कमिंस को इस बारे में दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट से पहले जानकारी मिल गई थी. उनके साथी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय स्टाफ ने भी उन्हें घर जाने के लिए कहा, बावजूद इसके वे दूसरे टेस्ट में उतरे. ऐसा करना किसी भी खिलाड़ी के लिए भी आसान नहीं रहता. मालूम हो कि कमिंस का परिवार पिछले एक साल से परेशान हैं. उनकी मां मारिया को दोबारा कैंसर ने जकड़ लिया है.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा कि आप नौकरी करें या बिजनेस. परिवार सर्वोपरि होना चाहिए. इसलिए ऐसा कोई मामला आता है, तो आपको घर जाना ही चाहिए, क्योंकि क्रिकेट हमेशा चलता रहेगा. पैट कमिंस जब स्कूल में थे, तब उनकी मां को पहली बार कैंसर ने घेरा था. पैट कमिंस ने कहा कि मां को लगभग 6 महीने तक कीमो और रेडिएशन थेरेपी से गुजरना पड़ा. उन्होंने काफी संघर्ष किया.

कमिंस सामाजिक कार्यां में लेते रहे हैं हिस्सा
पैट कमिंस को अपने माता-पिता से सामाजिक मूल्यों की शिक्षा मिली. वे एक दशक से आज भी हर बुधवार को बेघरों को खाना खिलाने के कार्यक्रम में शामिल होते हैं. कमिंस ने पिछले साल ही शादी की थी और तब उनकी मां मारिया भी इसमें शामिल हुई थीं. मालूम हो कि पिछले साल अक्टूबर में कमिंस को टेस्ट के अलावा वनडे टीम की कमान भी मिली. लेकिन एलेक्स केरी से लेकर स्टीव स्मिथ तक को यह बात मालूम है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें टीम की अगुआई करनी पड़ सकती है.

आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे
पैट कमिंस ने पिछले दिनों आईपीएल 2023 में भी नहीं उतरने की बात कही थी. वे कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. भारत और इंग्लैंड के व्यस्त कार्यक्रम के अलावा वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया है. टी20 लीग में नहीं खेलने से वे अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सकेंगे. भारतीय दौरे के दौरान वे कई बार घर की परेशानी के कारण दिक्कत में दिखे, लेकिन इसे बयां नहीं होने दिया. कमिंस चौथे टेस्ट में भी खेलेंगे या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है. पीटर हैंड्सकॉम्ब के पिता की 2015 में जबकि मिचेल स्टार्क के पिता की 2021 में मौत हुई थी. दोनों ही चाहते थे कि बेटा उनकी देखभाल करने के बजाय टीम की ओर से खेले.

सूर्यकुमार यादव को भूल जाइए, ये 10 बैटर्स सबसे खतरनाक, SKY से भी अधिक पिटाई करते हैं

पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा कि यह आसान नहीं रहता. यह समझा जा सकता है कि पैट कमिंस क्यों घर गए. हमारे ग्रुप में सभी पॉजिटिव लोग हैं और कमिंस को सपोर्ट करते का मैसेज भी भेजा है. मालूम हो कि तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में खेला जाना है. मैच में स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे. कंगारू टीम 4 मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है.

Tags: Australia, India vs Australia, Pat cummins, Team india


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन