Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

: रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट से संन्यास लिया: इंग्लैंड दौरे के दौरान कप्तानी से हटाए जाने की अटकलें थीं, जानिए इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट लिखा ?

Cricketer Rohit Sharma retired from Tests: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी दी। टी20 से पहले ही संन्यास ले चुके रोहित वनडे खेलते रहेंगे। बुधवार शाम को खबरें आईं कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट कप्तानी से हटा दिया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

रोहित बोले- सपोर्ट के लिए धन्यवाद

रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'हैलो, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं। रेड बॉल क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का पल रहा। प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट खेलना जारी रखूंगा।'

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर टेस्ट से रिटायरमेंट लिया।

रोहित ने 12 टेस्ट शतक लगाए

रोहित ने भारत के लिए 2013 में टेस्ट डेब्यू किया। वे 2021 के दौरान प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की कर सके और 2022 में उन्हें कप्तानी भी मिल गई। भारत के लिए 67 टेस्ट में उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए, लेकिन घर से बाहर उनका औसत गिरकर 31.01 पर पहुंच गया।

ऑस्ट्रेलिया में रोहित का औसत 24.38 और साउथ अफ्रीका में 16.63 का ही रहा। हालांकि इंग्लैंड में उन्होंने 44.66 की औसत से रन बनाए। वे पिछले दौरे पर ओपनिंग करते हुए शतक भी लगा चुके थे। रोहित के रिटायरमेंट के बाद अब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल इंग्लैंड में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप रहे थे रोहित

रोहित न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में बैट से भी बुरी तरह फ्लॉप रहे। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 15.16 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6.20 की औसत से ही रन बना सके। एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्टर्स ने फैसला कर लिया था कि रोहित की इस फॉर्म के साथ उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। इंग्लैंड दौरे के लिए अब टीम इंडिया नया टेस्ट कप्तान चुनेगी।

ऑस्ट्रेलिया में पिछले दौरे पर रोहित ने शुरुआती मैचों में ओपनिंग नहीं की थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रोहित पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे। वे दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 का हिस्सा बने, लेकिन मिडिल ऑर्डर में ही बैटिंग करने के लिए उतरे। भारत ने तब जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहला टेस्ट जीता, लेकिन रोहित की कप्तानी में 2 मुकाबले गंवा दिए। सिडनी में रोहित ने आखिरी टेस्ट नहीं खेला और अब रिटायरमेंट भी ले लिया।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन