Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: इस क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न का आरोप: पीड़ित बोली- शादी का झांसा दिया, 5 साल से रिलेशनशिप में थी

Cricketer Yash Dayal accused of sexual harassment: आईपीएल चैंपियन आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाली एक लड़की ने एक ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने क्रिकेटर यश दयाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हालांकि, इस शिकायत पत्र में क्रिकेटर का नाम नहीं है। गाजियाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी क्रिकेटर यश दयाल है।

गाजियाबाद पुलिस को अभी आईजीआरएस (ऑनलाइन शिकायत पोर्टल) से सूचना मिली है। जल्द ही क्रिकेटर का बयान भी दर्ज किया जाएगा।' जब यश दयाल के पिता से आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- ये आरोप झूठे हैं। हम इस लड़की को जानते तक नहीं हैं।

पीड़ित ने X पोस्ट में योगी से मदद मांगी

पीड़ित ने 21 जून को IGRS पर शिकायत की थी। इसके बाद उसने 25 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इसमें उसने यश दयाल के साथ फोटो भी पोस्ट की थी। पीड़ित ने इस पोस्ट में यूपी के CM आदित्यनाथ से मदद मांगी है। उसने लिखा- यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश मेरे अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी थे।

महिला ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया है। पीड़ित ने चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल्स के रिकॉर्ड जमा किए हैं। 14 जून 2025 को युवती ने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस बोली- जांच जारी, क्रिकेटर के बयान लेंगे

ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आईजीआरएस पर एक महिला द्वारा शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। लिखित में शिकायत नहीं मिली है। पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस जांच कर रही है।

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल

यश दयाल ने 2 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी। बाद में दयाल ने सफाई में कहा था- 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि दोनों स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।'

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन