Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: अंतरिक्ष से गिराया अंडा, Nasa के पूर्व साइंटिस्‍ट ने किया प्रयोग, जानें क्‍या परिणाम निकला, देखें वीडियो

News Desk / Wed, Nov 30, 2022


साइंस एक्‍सपेरिमेंट किस हद तक जा चुके हैं, इसका हालिया उदाहरण है एक यूट्यूब वीडियो। नासा (Nasa) के पूर्व साइंटिस्‍ट और यूट्यूबर मार्क रॉबर ने एक प्रयोग किया है। उन्‍होंने अंडे को अंतरिक्ष से गिराकर देखा। है ना दिलचस्‍प! आप सोच रहे होंगे कि यह कैसा प्रयोग है। अंडा तो फूट ही गया होगा। जैसा आप सोच रहे हैं प्रयोग उसके ठीक उलट रहा। आइए जानते हैं अंडे को अंतरिक्ष में पहुंचाने के बाद जब उसे वहां से गिराया गया, तो क्‍या हुआ। 

खबर पर आगे बढ़ें, उससे पहले आपको बता दें कि इस प्रयोग को पूरा करने में मार्क रॉबर को काफी पैसे खर्चेन पड़े और एक बार वह विफल भी हुए। मार्क ने अपने प्रयोग से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। यह बताता है कि मार्क को अपने प्रयोग को सफल बनाने में कितनी मेहनत लगी होगी। पहले जब उन्‍होंने कोशिश की थी, तब अंडा फूट गया था। 

दूसरी बार में मार्क अपने प्रयोग में सफल रहे, उन्‍हें मनमुताबिक रिजल्‍ट मिला। वह चाहते थे कि अंतरिक्ष से गिरने के बाद भी अंडा फूटे नहीं। ऐसा हुआ भी। आप सोच रहे होंगे, यह कैसे मुमकिन है। दरअसल, मार्क रॉबर अंडे को सुरक्षित तरीके से अंतरिक्ष से गिराना चाहते थे। उनकी पहली कोशिश इसलिए विफल हुई थी, क्‍योंकि अंडे को एक नियंत्रित स्पीड के साथ नीचे नहीं गिराया जा सका था। दूसरी बार में यह गलती नहीं दोहराई गई।  

अपने प्रयोग को सफल बनाने के लिए मार्क ने सभी जरूरी उपाय किए थे। मार्क को उनकी टीम सपोर्ट कर रही थी। मार्क ने रॉकेट में अंडे को फ‍िट किया। वह उसी रूप में धरती पर वापस आया, जिस रूप में अंतरिक्ष में भेजा गया था। पहले मार्क ने यह प्रयोग दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से करने की योजना बनाई थी। फ‍िर उन्‍हें महसूस हुआ कि इंसान तो और ऊंची इमारतों के निर्माण में लगा है। ऐसे में मार्क ने इस प्रयोग को अंतरिक्ष से पूरा करने का फैसला किया।  

मार्क ने 3 साल पहले इस प्रयोग पर काम शुरू किया था। उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यह शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सबसे ज्यादा थकाने वाला वीडियो होगा। 25 नवंबर को शेयर किया गया उनका वीडियो फिलहाल यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसे 18 मिलियन व्यूज मिले हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन