Logo
Breaking News Exclusive
बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम

: Global Warming: ये छोटा सा कीड़ा दुनिया के महाविनाश का बनेगा कारण! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

News Desk / Sat, Jan 7, 2023


ग्लोबल वार्मिंग आज के समय में दुनिया के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे प्राकृतिक आपदाओं ने विकाराल रूप लेना शुरू कर दिया है। वैज्ञानिक लगातार ऐसे तरीके खोज रहे हैं जिससे ग्लोबल वॉर्मिंग को रोका जा सके और क्लाइमेट चेंज को कंट्रोल किया जा सके। इस बीच एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है जिसमें एक छोटे से जीव को ग्लोबल वॉर्मिंग का बड़ा कारण बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, बढ़ते तापमान में इन जीवों की संख्या दोगुनी तेजी से बढ़ती है। क्या है ये स्टडी, और कौन से जीव से है धरती को खतरा, हम आपको पूरी बात बताते हैं। 

मिशिगन यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एक स्टडी की थी जिसमें दीमकों पर ग्लोबल वॉर्मिंग के असर का अध्य्यन किया गया था। इस स्टडी में एक चौंकाने वाली बात निकल कर सामने आई कि दीमक बढ़ते तापमान में तेजी से बढ़ती है। यानि कि इनकी संख्या दोगुनी तेजी से बढ़ने लगती है। वहीं, दूसरी ओर दीमक ऐसा जीव है जो लकड़ी को खाता है। इससे एक और खतरा ये भी बताया गया है कि लकड़ी को खाने के समय ऐसी प्रक्रिया होती है जिससे कार्बन डाइऑक्साइड व दूसरी गैसें भी निकलती हैं। यानि कि जो गैस ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बड़ा कारण है, उसके उत्सर्जन में दीमक का भी बड़ा योगदान है और यह सीधे-सीधे थरती के तापमान को बढ़ा रहा है। स्टडी को साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। 

इसका अर्थ ये निकलता है कि दोनों चीजें एक दूसरे पर सीधा प्रभाव डाल रही हैं। जहां एक ओर बढ़ते तापमान से दीमकों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दीमकों से धरती का तापमान और ज्यादा बढ़ने में मदद मिल रही है। यह एक चक्र बन गया है जिसके घातक परिणाम आने के लिए वैज्ञानिक चिंतित हैं। 

दीमक जब खराब लकड़ी (dead wood) को खाता है तो इससे कार्बन डाइऑक्साइड और मिथेन जैसी गैसें निकलती हैं। ये गैसें वायुमंडल में इकट्ठा होकर धरती का तापमान बढ़ाने में सहायक बन रही हैं। स्टडी में सामने आया है कि जब गर्म हालात होते हैं तो दीमक लकड़ी को ज्यादा तेजी से खाने लगते हैं। उदाहरण के लिए कहा गया है कि अगर 10 डिग्री तापमान बढ़ता है तो दीमक 7 गुना ज्यादा तेजी से लकड़ी को खाने लगते हैं जिससे और ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल में पहुंचने लगती है।

क्लाइमेट चेंज में दीमक बड़ा कारक बन रहा है। इसके लिए वैज्ञानिकों के दीमकों पर दुनिया के अलग अलग हिस्सों में स्टडी की। डेड वूड यानि खराब लकड़ी खाने वाले दीमक कहां कहां पाए जाते हैं और वह किस तेजी से लकड़ी को खाते हैं इसके लिए वैज्ञानिकों ने उत्तरी क्वीन्सलैंड और सवाना के साथ 6 महाद्वीपों के क्षेत्रों की स्टडी की है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन