Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी को मारी गोली, फिर किया आत्महत्या : 2 महीने पहले हुई थी शादी, लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 108 पर कॉल कर खुद बुलाई थी एंबुलेंस

गुजरात से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल की पत्नी राजेश्वरी की गर्दन में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। शादी को अभी महज दो महीने ही हुए थे।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:45 बजे यशराज ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया था। कॉल में उसने बताया कि उसकी पत्नी घायल हो गई है। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया।

गलती से गोली चलने की दी थी जानकारी

एंबुलेंस टीम को यशराज ने बताया कि उसकी लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई, जो सीधे राजेश्वरी के गले में जा लगी। पुलिस इस बयान की भी जांच कर रही है।

एंबुलेंस के बाहर जाते ही खुद को मारी गोली

जब मेडिकल टीम राजेश्वरी के शव को एंबुलेंस में रखने के लिए कमरे से बाहर गई, तभी यशराज ने अंदर जाकर खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

गुजरात मरीन बोर्ड में अधिकारी थे यशराज

यशराज सिंह गोहिल गुजरात समुद्री बोर्ड (Gujarat Maritime Board) में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उन्हें क्लास-2 से क्लास-1 अधिकारी के रूप में प्रमोशन मिला था।

मां दूसरे कमरे में थीं मौजूद

घटना के वक्त यशराज की मां फ्लैट के दूसरे कमरे में मौजूद थीं। उन्हें इस दर्दनाक घटना की जानकारी एंबुलेंस टीम के पहुंचने के बाद लगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

एनआरआई टावर सील, पुलिस तैनात

यह घटना अहमदाबाद के जजेस बंगलो रोड स्थित एनआरआई टावर में हुई। घटना के बाद बिल्डिंग के गेट बंद कर दिए गए और पुलिस तैनात कर दी गई। फ्लैट में रहने वालों के अलावा किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

विदेश टूर की कर रहे थे तैयारी

परिवार के अनुसार, यशराज और राजेश्वरी शादी के बाद बेहद खुश थे। दोनों बुधवार रात एक रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे और लौटने के बाद यह घटना हुई। दोनों के वीजा की प्रक्रिया चल रही थी और अगले महीने विदेश यात्रा की योजना थी।

कौन हैं शक्तिसिंह गोहिल

शक्तिसिंह गोहिल गुजरात के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे पांच बार विधायक, पूर्व मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। 2020 में वे राज्यसभा पहुंचे थे और 2022 तक नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन