Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: Health and life insurance: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस में घट सकता है टैक्स, जानिए GST Council मीटिंग की बड़ी बातें

Health and life insurance GST Council meeting: सोमवार को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में स्वास्थ्य और जीवन बीमा के प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी में बदलाव को लेकर फिटमेंट कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। इस मामले में फिटमेंट कमेटी ने काउंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यह मामला सोमवार की बैठक के एजेंडे में भी शामिल है।

प्रीमियम पर दी जा सकती है सीमित राहत Health and life insurance GST Council meeting: सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा के प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी को तुरंत नहीं हटाया जा सकता, क्योंकि इससे राज्य और केंद्र को अच्छी खासी राजस्व राशि मिलती है। पिछले संसद सत्र में इस मुद्दे के गरमाने के बाद इसके प्रीमियम पर सीमित राहत दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, संभव है कि बुजुर्गों या 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को स्वास्थ्य और जीवन बीमा के प्रीमियम पर जीएसटी से राहत दी जाए। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि एक निश्चित राशि तक के प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी पर ही राहत दी जानी चाहिए, ताकि निम्न और मध्यम वर्ग को कुछ राहत मिल सके। Health and life insurance GST Council meeting: केंद्र और राज्यों ने 2023-24 में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से 8,262.94 करोड़ रुपये एकत्र किए। वहीं, केंद्र और राज्यों ने 2023-24 में स्वास्थ्य पुनर्बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से 1,484.36 करोड़ रुपये एकत्र किए। नितिन गडकरी ने उठाया था मुद्दा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी हटाने की मांग करते हुए वित्त मंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद यह मुद्दा गरमाता रहा और विपक्षी दलों ने भी पिछले संसद सत्र में बहस के दौरान स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। Health and life insurance GST Council meeting: हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि काउंसिल की बैठक में राज्यों के वित्त मंत्रियों की सहमति के बाद ही स्वास्थ्य बीमा को जीएसटी से छूट दी जा सकती है या इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है। Health and life insurance GST Council meeting: हाल ही में वित्त मंत्री ने यह भी कहा था कि काउंसिल की बैठक में राज्यों के वित्त मंत्री किसी भी वस्तु का जीएसटी हटाने या घटाने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इससे उनका राजस्व प्रभावित होता है। इसलिए जीएसटी को कम करना या हटाना आसान नहीं है। बैठक के एजेंडे में ये मुद्दे भी शामिल रहेंगे
  1. बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस समेत कुछ विदेशी विमानन कंपनियों को जीएसटी से जुड़े नोटिस से राहत दी जा सकती है।
  2. काउंसिल की ओर से तीर्थयात्रा में शामिल हेलीकॉप्टर सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी को लेकर भी स्पष्टीकरण जारी किया जा सकता है।
  3. ऑनलाइन गेमिंग को लेकर केंद्रीय और राज्य कर अधिकारी जीएसटी काउंसिल के समक्ष स्थिति रिपोर्ट पेश करेंगे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन