Logo
Breaking News Exclusive
मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया 'गे डेटिंग ऐप' वाले पार्टनर को घर लेकर आया, अननेचुरल-सेक्स करने बना रहा दबाव घर जाते समय जंगल में खींचकर ले गए 2 आरोपी, तीसरे को भी बुलाकर दुष्कर्म करवाया ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू

राजा रघुवंशी हत्याकांड की फिर चर्चा : पत्नी सोनम की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज, शिलॉन्ग जेल में रहेगी बंद

मध्यप्रदेश के इंदौर में बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। मामले की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शिलॉन्ग कोर्ट ने सोनम की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज कर दी है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने जमानत याचिका खारिज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे पहले भी दो बार सोनम को राहत नहीं मिल पाई थी।

शिलॉन्ग जेल में बंद हैं सभी आरोपी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के साथ-साथ राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी फिलहाल शिलॉन्ग जेल में बंद हैं। मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी और सोनम की सहेलियों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं।

कुछ दिन पहले दाखिल की गई थी जमानत याचिका

विपिन के मुताबिक, सोनम की जमानत याचिका 17 या 18 दिसंबर को शिलॉन्ग कोर्ट में दाखिल की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। हालांकि, इस फैसले को लेकर अभी तक वकील से विस्तृत चर्चा नहीं हो सकी है।

जमानत याचिका में किए गए दावों पर उठे सवाल

विपिन ने बताया कि जमानत याचिका में सोनम ने खुद को शादी से खुश बताया था और सह-आरोपी राज कुशवाह के साथ अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताया था। इस पर विपिन ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सोनम शादी से खुश थी तो हत्या की साजिश क्यों रची गई?

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि राज से भाई-बहन का रिश्ता था तो हत्या के बाद सोनम उसके घर क्यों गई और इंदौर में उसके फ्लैट पर क्यों रुकी।

11 मई को हुई थी राजा और सोनम की शादी

विपिन ने कहा कि 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी और शादी के कुछ ही दिनों बाद इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। उनका आरोप है कि सोनम पुलिस और कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

विपिन का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि उनके भाई राजा को न्याय मिलेगा तथा सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन