Logo
Breaking News Exclusive
क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल मरवाही में हाथियों के झुंड के पास पहुंचे ग्रामीण, भड़काने के लिए फेंके पत्थर, देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग इकलौते बेटे का पीएम कराने से पिता ने किया था इनकार, समझाइश के बाद माने परिजन ब्लैकमेल कर रेप किया, बहन से मिलने आई थी, पढ़िए रेपिस्ट की काली करतूत चायवाला कैसे बना पावरफुल, करोड़ों की संपत्ति, गोबर में किसने गाड़ा कैश, CCTV फुटेज डिलीट; जानिए कितने किरदार ? बंजी जंपिंग के दौरान कर्मचारी सेफ्टी रस्सी बांधना भूले, 21 साल की युवती की दर्दनाक मौत खजाने के लिए 'बलि' की चर्चा, जहर वाली शराब पिलाकर मर्डर का आरोप, 1 शव कब्र खोदकर निकाला गया

: हम तो डूबेंगे सनम तुम को भी ले डूबेंगे: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने अपने घर में लगाई आग, पड़ोस के 10 घर भी जलकर हुए राख

MP CG Times / Tue, Oct 19, 2021

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. जब एक पति अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी. जिसके बाद आग की लपटें फैलने लगी और आसपास के 10 घर भी जलकर खाक हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मल्हारपेठ पुलिस थाने के जांच अधिकारी उत्तम भापकर ने कहा कि यह घटना मझगांव गांव में सोमवार देर शाम उस समय घटी, जब संजय पाटिल और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच कुछ घरेलू मतभेदों को लेकर झगड़ा हो गया. पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में लाल-पीला हुआ पाटिल अचानक रसोई में गया और उसने अपने घर को आग के हवाले कर दिया. इस बीच उसकी पत्नी मदद के लिए चिल्ला रही थी. कुछ ही मिनटों में रसोई में रखा गैस सिलेंडर आग की लपटों में घिर कर फट गया. जिसके बाद आग भड़क उठी और उनके घर से सटे आसपास के घरों में फैल गई. घबराए हुए पड़ोसियों ने युद्धरत दंपति को बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की. अपने घरों को भी खाली कर दिया. जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि उन्होंने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मंगलवार सुबह तक देखा तो उनके घर पूरी तरह जलकर राख हो गए थे. जांच अधिकारी उत्तम भापकर ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लगभग 9-10 घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं. अन्य घर को कुछ नुकसान हुआ है. जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है. स्थानीय लोगों ने कहा कि जिन लोगों के घर जले हैं, वे शुरुआती सर्दी में बेघर हो गए हैं. इसलिए गुस्साए ग्रामीणों ने पाटिल को पकड़कर पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद उसकी पत्नी ने पास के एक रिश्तेदार के परिवार के पास शरण ली है. अधिकारी ने कहा कि पाटिल को सतारा की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इसके साथ ही पुलिस घर में आगजनी के पीछे की मंशा और पूरे घटनाक्रम के पहलुओं पर गौर करते हुए मामले की जांच कर रही है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन