Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: Rajasthan: जोधपुर के मथानिया बायपास पर ट्रक-बस की भिड़ंत 4 लोगों की मौत तीन की हालत नाजुक

News Desk / Fri, Jan 6, 2023


Publish Date: | Fri, 06 Jan 2023 10:39 PM (IST)

जोधपुर, 6 जनवरी। जोधपुर से ओसिया जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने सवारियों से भरी बस में सामने से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों के केबिन में बैठे लोग मलबे में भीतर ही फंस गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम में बदलाव कर मथुरादास माथुर अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना और राहत पैकेज की भी घोषणा की है।

कैसे हुई टक्कर?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में केबिन में बैठे लोग बुरी तरीके से फंस गए हैं। बस जोधपुर से ओसियां (चाडी) जा रही थी। घटना में बस में सवार घायलों को स्थानीय लोगों ने बस के कांच के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। गंभीर घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल की ओर रवाना किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और डीसीपी पूर्व अमृता दुहन भी घटनास्थल पहुंचे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी घटना पर दुख जाहिर किया है। घटना की जानकारी मिलने पर ओसिया की विधायक दिव्या मदेरणा पूर्व संसदीय सचिव और पूर्व ओसिया एमएलए भैराराम सियोल भी मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे और घायलों की सुध ली।

घायलों से मिले सीएम गहलोत

इधर जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार शाम जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में जोधपुर-मथानिया सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। गहलोत ने चिकित्सकों से बात कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ है। उन्होंने घायलों से मिलने के बाद कहा कि उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। वही चिरंजीवी बीमा के तहत मृतकों के लिए ₹5 लाख की राशि परिजनों को दी जाएगी।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन