Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने का एक और मामला 10 दिनों के भीतर दूसरी घटना

News Desk / Thu, Jan 5, 2023


Man Urinating On Co-passenger Case: एयर इंडिया के विमान में शराब पीकर सहयात्री पर पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पेरिस से दिल्ली आ रहे विमान में नशे में धुत एक शख्स ने महिला यात्री के कंबल में पेशाब कर दिया। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उसने लिखित माफी मांग ली है। ये घटना न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुए मामले के 10 दिनों बाद, यानी 6 दिसंबर को हुई थी। दिल्ली- पेरिस फ्लाइट में मौजूद पुरुष यात्री ने काफी शराब पी रखी थी और वह केबिन क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था। फिर उसने नशे में महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया। इसके बाद उसे दिल्ली में सीआरपीएफ ने पकड़ा, लेकिन दोनों पैसेंजर में समझौता होने के बाद पुरुष यात्री को छोड़ दिया गया।

दस दिनों में दूसरी घटना

दुर्व्यवहार की यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट 142 में 6 दिसंबर को हुई थी। इसको लेकर एयरक्राफ्ट के पायलट ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को शिकायत की थी, जिसके बाद पुरुष यात्री को पकड़ा लिया गया था, लेकिन महिला से लिखित माफी मांगने पर उन्होंने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई और उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि 26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में बिजनेस क्लास में, नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया है।

पहले मामले में अब तक हुई कार्रवाई

26 नवंबर की घटना के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करना), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की मंशा से उसके खिलाफ बल प्रयोग करना), 509 (शब्दों, भाव-भंगिमा आदि के माध्यम से महिला को अपमानित करना और 510 (शराब के नशे में व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गलत हरकत किया जाना) तथा विमान नियमों के तहत मामला दर्ज किया है। इस आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन