Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: Vaishali Accident News: वैशाली में पूजा के बीच बेकाबू ट्रक ने रौंद डाला 12 की मौत

News Desk / Sun, Nov 20, 2022


Vaishali Accident News: बिहार के वैशाली जिले में रविवार को एक ट्रक के सड़क किनारे बस्ती में घुस जाने से आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा वैशाली जिले के महनार गांव में हुआ। आबादी वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसा देसरी थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर नयागंज अठ्ठाइस टोला के पास हुआ। सड़क किनारे मनोज राय के यहां भुइयां बाबा के पूजन में श्रद्धालु व्यस्त थे। तभी एक ट्रक सड़क से उतरकर भीड़ में घुसता चला गया, जब तक लोग कुछ समझ पाते, चारों ओर चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक दर्जन एंबुलेंस घटनास्थल से घायलों एवं हादसे में मारे गए लोगों को लेकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचे। गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन को लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल एवं पीएमसीएच रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाजीपुर से महनार जा रहा ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। यहां गति सीमा 20 से 30 किमी प्रति घंटा है परंतु ट्रक लगभग 60 किमी की रफ्तार में लग रहा था।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

इस दुर्घटना के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की। उन्‍होंने कहा, बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। रुपये की अनुग्रह राशि। PMNRF से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह दुर्घटना से दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के तहत अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से सभी घायलों का उचित उपचार करने को कहा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर पोस्‍ट किया।

Posted By: Navodit Saktawat

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन