Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: पाकिस्तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' अब होगी भारत में रिलीज!

News Desk / Sun, Dec 4, 2022


पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend Of Maula Jatt) को अब भारत में भी रिलीज करने की तैयारी कर दी गई है। यह फिल्म पाकिस्तान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और दुनियाभर में तारीफें बटोर चुकी है। फिल्म ने पाकिस्तान और उससे लगते देशों के साथ ही पूरी दुनिया में रिकॉर्ड कमाई की है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब इसे भारत में भी रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है। फिल्म में फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फवाद खान की भारत में काफी फैन फॉलोइंग है, इसलिए भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए अब इसे यहां भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म की तारीफ करण जौहर जैसे दिग्गज फिल्म मेकर और डायरेक्टर भी पहले ही कर चुके हैं। 

The Legend Of Maula Jatt को पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। पाकिस्तान में अब तक यह 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म जाहिर तौर पर पाकिस्तानी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। अब खबर है कि इस फिल्म को भारत में 23 दिसंबर को रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी तक इस बारे में मेकर्स की ओर से अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में फिल्म को भारत में रिलीज किए जाने की बात सच साबित होती है तो यह फिल्म तीन साल बाद भारत में पहली पाकिस्तानी फिल्म के रूप में रिलीज की जाएगी, क्योंकि 2019 से भारत और पाकिस्तान की फिल्में दोनों ही देशों में रिलीज नहीं की जा रही हैं। फिल्म को जी स्टूडियो रिलीज करने की कोशिश कर रहा है, ऐसा कहा गया है। 


भारत और पाकिस्तान के बीच कल्चरल बैन के चलते दोनों देशों के कलाकार भी एक दूसरे देश की फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं। हां लेकिन, पंजाब में बनी कुछ फिल्में पिछले समय में पाकिस्तान में रिलीज की गई हैं। लेकिन पाकिस्तान की कोई भी फिल्म भारत में रिलीज नहीं की गई है। वहीं, अगर इसकी रिलीज डेट 23 दिसंबर ही घोषित होती है तो यह फिल्म रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म सर्कस के साथ मुकाबला करेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत में द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट कितना कारोबार कर पाती है, और ये फिल्म ताजा रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों को टक्कर देने में कामयाब होती है या नहीं! 

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट की कहानी
फिल्म 50 के दशक की 'गंडासा' को आधार बनाकर बनाई गई है। मौला जट्ट नाम के आदमी की ये कहानी थी, जिसमें उसके साथ बहुत कुछ गलत होता है और फिर वो उसके लिए बदला लेता है। उसके बाद मौला जट्ट नाम के किरदार पर ही एक फिल्म 1974 में आई। इस फिल्म का नाम 'वहशी जट्ट' था। मौला इसमें भी अपने पिता की हत्या का बदला लेता हुआ दिखाया गया। वहशी जट्ट काफी सफल फिल्म रही और इसने इस किरदार पर भविष्य की फिल्मों की नींव भी रख दी। उसके बाद 1979 में 'मौला जट्ट' आई जो बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3 साल तक अपना जलवा दिखाती रही। फिर 2013 में 'वार' आई जिसने गंडासा के इस्तेमाल को नए अंदाज में पेश किया और फिल्म सुपरहिट हो गई। उसके बाद वार के ही डायरेक्टर की नई प्रस्तुति 'द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' है, जो कि एक बदले की ही कहानी है।  

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट की स्टारकास्ट
'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनका साथ निभा रहे हैं हमजा अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर रशीद, शमून अब्बासी, अली अजमत और अदनान जाफर। हमजा अब्बासी फिल्म में मेन विलेन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन