Logo
Breaking News Exclusive
सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त

: 36वें नेशनल गेम्स में बोले PM मोदी, अब हम 40 खेलों में लेते हैं हिस्सा

News Desk / Thu, Sep 29, 2022


highlights

  • गुजरात में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल
  • पीएम मोदी उद्घाटन समारोह में पहुंचे
  • रॉकस्टार जैसा हुआ पीएम मोदी का स्वागत

नई दिल्ली:  

अहदाबाद में आज से 36वें राष्ट्रीय खेलों (36th National Games) की शुरुआत हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन समारोह में पहुंचे हैं. अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi stadium in Ahmedabad) से इन राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इसका उद्घाटन किया. इसके उद्घाटन समारोह में पहुंचे पीएम मोदी ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन की घोषणा करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 8 साल पहले तक भारत के खिलाड़ी सौ से भी कम इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेते थे. अब भारत के खिलाड़ी 300 से भी ज्यादा इंटरनेशनल इवेंट्स में शामिल होते हैं. 8 साल पहले भारत के खिलाड़ी 20-25 खेलों को खेलने ही जाते थे. अब भारत के खिलाड़ी करीब 40 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जाते हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्टेडियम में जोरदार स्वागत हुआ. इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे. वीडियो देखें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, विश्व का इतना युवा देश और देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव. जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी. अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन की घोषणा करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबाल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे अनेकों खेलों की सुविधा एक साथ उपलब्ध है. ये एक तरह से पूरे देश के लिए एक मॉडल है.

अब भारत के खिलाड़ी 40 खेलों में लेते हैं हिस्सा

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'सक्सेस स्टार्ट विथ एक्शन' आपको सफलता के लिए लड़ना, जूझना पड़ सकता है. अगर आपने दौड़ने का जज्बा नहीं छोड़ा है तो आप मानते चलिए जीत आपकी ओर बढ़ रही है. 8 साल पहले तक भारत के खिलाड़ी सौ से भी कम इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेते थे. अब भारत के खिलाड़ी 300 से भी ज्यादा इंटरनेशनल इवेंट्स में शामिल होते हैं. 8 साल पहले भारत के खिलाड़ी 20-25 खेलों को खेलने ही जाते थे. अब भारत के खिलाड़ी करीब 40 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जाते हैं. 

इन शहरों में हो रहा आयोजन

गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है. वैसे, कायदे से ये 37वां राष्ट्रीय खेल आयोजन होता, लेकिन साल 2020 में गोवा में आयोजित होने वाले गेम्स को रद्द कर दिया गया था. उस समय देश भर में कोरोना का प्रकोप था. इस लिए अब गोवा अगले साल 2023 में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करेगा. इस बार के नेशनल गेम्स अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित किये जा रहे हैं. वहीं, साइकिलिंग-ट्रैक इवेंट्स का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा.

संबंधित लेख


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन