Logo
Breaking News Exclusive
कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी

: Saif Ali Khan attack case: संदिग्ध हमलावर से कई घंटे हुई पूछताछ, आज रिमांड पर लेगी मुंबई पुलिस, चांपा भागते समय दुर्ग से पकड़ाया

Saif Ali Khan attack suspect attacked for several hours in Durg: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस शनिवार देर रात दुर्ग आरपीएफ पोस्ट पहुंची, जहां आकाश कन्नौजिया से कई घंटों तक पूछताछ की गई। पुलिस उसे आज रविवार को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जा सकती है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध का फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से भागा है। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस जैसे ही दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची, आरपीएफ ने ट्रेन की हर बोगी की जांच की। रिश्तेदार से मिलने चांपा जा रहा था आरपीएफ ने फोटो का मिलान जनरल बोगी में बैठे युवक आकाश कैलाश कन्नौजिया से किया और उसे हिरासत में लिया। आकाश ने उसकी पहचान कैलाश कन्नौजिया के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि वह मुंबई के कोलाबा का रहने वाला है। वह जांजगीर चांपा में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। दुर्ग आरपीएफ ने फोटो को मुंबई पुलिस को भेजकर पुष्टि की। इसके बाद आरपीएफ ने संदिग्ध को आरपीएफ पोस्ट के अंदर ही बैठाए रखा। संदिग्ध की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस से पीएसआई प्रदीप फुंडे और पीसी योगेश नरवड़े रात 8 बजे फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। सैफ अली खान पर हमला करने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार: आरपीएफ ने एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा, अब मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ रात में संदिग्ध से पूछताछ की गई उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट से कैब बुक की और दुर्ग आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और संदिग्ध से कई घंटों तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद रात करीब 12 बजे दोनों अफसरों ने खाना खाया, फिर आरपीएफ पोस्ट जाकर दोबारा पूछताछ की। पीएसआई प्रदीप फुंडे ने बताया कि संदिग्ध को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाएंगे। वहां जांच की जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि वह आरोपी है या नहीं। सैफ अली खान पर 6 बार चाकू घोंपा: 1 करोड़ मांगे, देखिए संदिग्ध की तस्वीर, हमले को लेकर 2 थ्योरी, वजह साफ नहीं क्या है पूरा मामला? अभिनेता सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात मुंबई में उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर रात करीब 2.30 बजे हुई। हमले में अभिनेता के गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगहों पर चाकू घोंपा गया। हमले में पीठ पर चाकू का एक टुकड़ा भी फंसा है। घायल सैफ को रात में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ पैदल ही अस्पताल में दाखिल हुआ लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ पैदल ही अस्पताल के अंदर आया था। उसके हाथ पर दो घाव थे। गर्दन पर भी एक घाव था, जिसकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। रीढ़ के पास फंसा चाकू का टुकड़ा ऑपरेशन के जरिए निकाला गया है। सैफ  अली खान को संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टरों ने मिलने-जुलने वालों पर रोक लगा दी है। डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में ठीक हो जाएगा। नौकरानी ने बताया- हमलावर ने मांगे थे एक करोड़ रुपये यह घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की बताई जा रही है, जहां बच्चों की देखभाल करने वाली नौकरानी (नानी) अरियामा फिलिप उर्फ ​​लीमा मौजूद थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने बाथरूम के पास एक परछाई देखी थी। उन्हें लगा कि करीना अपने छोटे बेटे को देखने आई होंगी, लेकिन तभी एक शख्स सामने आया जिसने उन्हें धमकाते हुए एक करोड़ रुपए मांगे। हमलावर को देखकर नौकरानी चिल्लाई। आवाज सुनकर सैफ अली खान बच्चों के कमरे में पहुंचे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच दूसरी नौकरानी भी आ गई। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन