Logo
Breaking News Exclusive
तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र

: सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर जल्द होगी आम लोगों की चहलकदमी, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

MP CG Times / Sun, Sep 4, 2022

[ad_1]

नई दिल्ली।
सेंट्रल विस्टा परियोजना का एक प्रमुख हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (विजय चौक से इंडिया गेट तक के राजपथ के दोनों ओर का क्षेत्र) अब पूरी तरह तैयार है। पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में राज्यवार पकवान के स्टॉल, चारों ओर हरियाली वाला लाल ग्रेनाइट युक्त पैदल पथ, बिक्री क्षेत्र (वेंडिंग जोन), पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा जैसी विशेषता यहां दिखेंगी। हालांकि, लोगों को एक चीज की कमी खलेगी कि इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक के उद्यान क्षेत्र में भोजन करने की अनुमति नहीं होगी।

केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सितंबर की शाम को अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे। यह खंड 20 महीने बाद जनता के लिए खुलेगा। उद्घाटन के दिन आगंतुकों को इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वे शेष भाग का उपयोग कर सकते हैं। पूरे खंड को नौ सितंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सीपीडब्ल्यूडी ने पांच बिक्री क्षेत्र स्थापित किए हैं, जहां प्रत्येक क्षेत्र में 40 विक्रेताओं को अनुमति दी जाएगी। योजना के अनुसार उन्हें उद्यान क्षेत्र में आगंतुकों को अपना सामान बेचने की अनुमति नहीं होगी। इंडिया गेट के पास दो ब्लॉक होंगे और प्रत्येक ब्लॉक में आठ दुकानें होंगी, कुछ राज्यों ने अपने पकवान स्टॉल लगाने में रुचि दिखाई है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आइसक्रीम की गाड़ियों को केवल बिक्री क्षेत्र में ही अनुमति दी जाएगी। चोरी रोकने और नई स्थापित सुविधाओं को नुकसान न पहुंचने देने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्ड की भारी संख्या में तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
 
पुनर्विकास के तहत कुल नहर क्षेत्र की 19 एकड़ भूमि का जीर्णोद्धार किया गया है। पूरे खंड पर 16 पुल हैं। दो नहरों में नौका विहार की अनुमति होगी (एक कृषि भवन के पास और दूसरा वाणिज्य भवन के पास)। पूरे क्षेत्र में लाल ग्रेनाइट से बनी 422 बेंच हैं। 900 से अधिक प्रकाश स्तंभ हैं। आठ सविधा खंड व चार पैदल यात्री अंडरपास बनाए गए हैं।

 


[ad_2]
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन