Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: ATM इस्तेमाल करते वक्त ये बातें जरूर रखें ध्यान, कहीं हैकर्स उड़ा न लें आपकी मेहनत की कमाई!

News Desk / Sun, Dec 4, 2022


आजकल के डिजिटल युग में वैसे तो बैंकिंग और कैश से जुड़े हमारे काम अब ऑनलाइन तरीके से ही संभव हो रहे हैं। फिर भी, कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि एटीएम (ATM) पर जाना ही पड़ता है। मसलन, अगर आपका ऑनलाइन बैंक अकाउंट किसी वजह से उपलब्ध नहीं है, या फिर आपके पास ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस की सहूलियत नहीं है तो एटीएम पैसे निकालने या जमा करने का सबसे आसान तरीका बन जाता है। लेकिन आज के समय एटीएम का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ ऐसी बातें ध्यान रखनी चाहिएं जिससे कि आपके एटीएम कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके। 
 

1. ATM कार्ड का इस्तेमाल किसी और को न करने दें

सबसे पहले जो बात आपको याद रखनी है, वो ये कि एटीएम का इस्तेमाल खुद ही करें। कई बार बड़े बुजुर्ग या कम पढ़ी लिखी महिलाएँ साथ में खड़े व्यक्ति की मदद ले लेते हैं, लेकिन ऐसा करना ठगों को लूट-मार करने का मौका देने जैसा भी साबित हो सकता है। अगर बहुत आवश्यकता हो तो आप एटीएम गार्ड की मदद ले सकते हैं, या फिर अपने किसी फैमिली मेंबर को भी साथ में लेकर जा सकते हैं। लेकिन सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि जहां तक संभव हो सके, एटीएम कार्ड किसी और के हाथ में न दें। 
 

2. ATM की सुरक्षा की जांच करें

कई बार एटीएम ऐसे स्थानों पर लगे होते हैं जहां पर लोगों का आवागमन लगभग न के बराबर रहता है। ऐसे में हैकर्स और क्लोन करने वाले ठग एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर उसमें क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं जिससे कि यूजर के कार्ड का क्लोन करके पैसा निकाला जा सके। आप ऐसे में एटीएम के की-पैड को अच्छे तरीके से जांच लें कि इसमें कोई गड़बड़ तो नहीं, या कहीं कोई छेड़छाड़ न की गई हो। 
 

3. ATM कार्ड का पिन नम्बर छिपाकर रखें

जब भी एटीएम में पैसा निकालने या जमा करवाने जाते हैं तो अपने कार्ड को इस्तेमाल करते समय की पैड पर उसका पिन नम्बर डालते हैं। ऐसे में आप ध्यान रखें कि आपके पास कोई दूसरा व्यक्ति हो या न हो, अपने दूसरे हाथ एटीएम पिन को छिपाकर ही डालें। कई बार हैकर्स कैमरा लगाकर कार्ड का पिन चुरा लेते हैं और फिर कार्ड क्लोनिंग के जरिए आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। इसके अलावा भी अगर साथ में कोई दूसरा व्यक्ति खड़ा है, तब भी एटीएम पिन को दूसरे हाथ से छिपाकर ही एंटर करें। 
 

4. ATM मशीन में जल रही लाइट करें चेक

जब भी आप एटीएम मशीन में कार्ड लगाने जाते हैं, वहां पर हरी या पीली लाइट आपको जलती हुई दिखाई देती है। अगर यह लाइट नहीं जल रही है तो आप एटीएम का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसे में हो सकता है कि एटीएम के साथ कुछ छेड़छाड़ की गई हो। 
 

5. बदलते रहें ATM पिन

आप अपने एटीएम का पिन नम्बर समय-समय पर बदलते रहें। बैंक भी आपको इसकी सलाह देता है। एक ही पिन नम्बर लम्बे समय तक रखना सुरक्षित नहीं माना जाता है। इसलिए एटीएम पिन बदलते रहें और किसी खास पैटर्न या एक जैसे अंकों का पिन न बनाएं। पिन में अलग अलग अंकों का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, जिसका कोई दूसरा व्यक्ति आसानी से अंदाजा न लगा सके, मसलन आपकी बर्थ डेट, मोबाइल नम्बर के पहले या आखिरी चार अंक, एक साथ 4 जीरो (0000) या एक साथ 1 अंक चार बार (1111), इस तरह के पिन कभी इस्तेमाल न करें।  

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन