Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी को फिर जोर का झटका! अमीरों की टॉप 25 की लिस्ट से हुए बाहर

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


Gautam Adani Net Worth: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक समय पर दुनिया के सबसे मालदारों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद दौर ऐसा बदला कि अब वे टॉप 25 की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। पिछले कुछ समय पहले अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसने अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली शुरू करा दी। रिपोर्ट में समूह की कंपनियों में लेखांकन धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर का आरोप लगाया गया था। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद ही अडानी ग्रुप की हालत खस्ता कर दी। गौतल अडानी की संपत्ति में आए दिन घाटा दर्ज हो रहा है। ग्रुप ने मार्केट में दोबारा पैठ बनाना शुरू ही किया था, लेकिन बीते दिन से दोबारा ग्रुप के शेयरों में नुकसान देखा जा रहा है।

शेयरों की गिरावट से गिरी गौतम अडानी की नेटवर्थ

अडानी की नेटवर्थ में काफी गिरावट आई है, जिससे वह दुनिया के अरबपतियों की सूची में 26वें स्थान पर आ गए हैं। बीते 24 घंटे में गौतम अडानी को 2.6 अरब डॉलर या करीब 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। मंगलवार को अडानी 25वें नंबर पर थे। अब अडानी की नेटवर्थ कम होकर 45.3 अरब डॉलर रह गई है। जब हिंडनबर्ग ने समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी की थी तब यह 119 अरब अमेरिकी डॉलर थी।

अडानी के शेयरों का क्या हाल है?

शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबारी सत्र में बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के शेयर चढ़े, जबकि अडानी पावर, अदानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस के लगातार दूसरे सत्र में 5% गिरने की खबर है। इनपर लोअर सर्किट लग गया है।

सभी दस सूचीबद्ध अडानी समूह की फर्मों के शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख फर्म अडानी एंटरप्राइजेज इक्विटी बाजारों में कमजोर रुझान के बीच 7% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन