Logo
Breaking News Exclusive
शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं

: PAK vs AFG: बाबर आजम को आराम दिए जाने की खबर नहीं, कप्तान शादाब खान ने किया खुलासा

News Desk / Mon, Mar 13, 2023


रावलपिंडी: पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान शादाब खान को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, फखर जमां और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। हालांकि शादाब खान ने रविवार को ऐसा खुलासा किया जिससे पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

शादाब ने कहा कि बाबर आजम को टी20 सीरीज से आराम दिए जाने की जानकारी नहीं थी। रावलपिंडी में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के 29वें मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए शादाब खान ने कहा कि उन्होंने बाबर से रिपोर्ट के बारे में पूछा, लेकिन उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दरअसल, सोमवार को पीसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही ये खबर सामने आ गई थी कि बाबर-रिजवान समेत कुछ खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया जा सकता है। साथ ही ये भी सामने आया था कि शाहीन अफरीदी को टीम का नेतृत्व करने का काम दिया जा सकता है। हालांकि उन्हें भी आराम दिया गया है।

शाहीन अफरीदी से फोन पर की बात

इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी मीडिया में खबर थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने शाहीन अफरीदी से टेलीफोन पर संपर्क किया और उन्हें कप्तानी की पेशकश की, जिसके लिए उन्होंने कथित तौर पर सहमति व्यक्त की थी। इसी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने शादाब खान से पूछा कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को आराम दिया जा रहा है और शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाया जा रहा है। इस पर शादाब ने उल्टा पत्रकार से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें भी आराम दिया जा रहा है।

ऐसी कोई बात होती तो हमें बता दिया जाता

उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में रिजवान, बाबर या मुझे आराम दिया जा रहा है या नहीं, यह मैं आपसे सुन रहा हूं, अगर ऐसी कोई बात होती तो हमें बता दिया जाता। शादाब ने आगे कहा कि उन्होंने बाबर आजम से पूछा, उन्हें भी कुछ नहीं पता, अगर ऐसा कुछ था तो हमें बताया जाता, लेकिन इस संबंध में हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया। शादाब का बयान सामने आने के बाद पाकिस्तान में ‘क्रिकेट की खिचड़ी’ पकने की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच 24, 26 और 27 मार्च को शारजाह में होंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन