Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: ये पानी घटा देगा पेट की जिद्दी चर्बी...बढ़ेगी इम्युनिटी, मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

News Desk / Tue, Mar 21, 2023


Weight loss TIPS: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या फिर कमजोर इम्युनिटी से परेशान हैं? अगर आपका जवाब हां है तो ये खबर आपके काम आ सकती है। हम आपके लिए अजवाइन पानी के फायदे लेकर आए हैं। अजवाइन हर किसी के किचन में आसानी से मिल जाती है। यह मसाला सेहत के लिए जबरदस्त फायदे देता है। सुबह खाली पेट अजवाइन पानी का सेवन करने से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं।

अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अजवाइन कई पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी हैं और कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स डॉक्टर अबरार मुल्तानी की मानें तो अजवाइन का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी फायदेमंद है। इतना ही नहीं कमजोर पाचन को सही करता है। नीचे पढ़िए अजवाइन का पानी आपको कौन-कौन से फायदे देता है।

अजवाइन का पानी पीने के जबरदस्त फायदे

  1. अजवाइन पानी से इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसके तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीने से मौसमी बीमारियां नहीं होतीं।
  2. अजवाइन का पानी अस्थमा और सांस संबंधी परेशानियों को काफी हद तक कम कर देता है। इतना ही नहीं यह खांसी से आराम पहुंचाने के साथ-साथ छाती में जमा कफ बाहर करता है।
  3. अजवाइन के पानी में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको भूख कम लगती है और वजन कम होने लगता है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम कर देता है।
  4. अजवाइन का पानी पाचन को बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करता है।
  5. अजवाइन का पानी पीने से गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में लाभ हो सकता है।
  6. डायबिटीज मरीजों के लिए भी अजवाइन का पानी लाभकारी है। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

कैसे बनाएं अजवाइन का पानी (How To Make Ajwain Water)

  • सबसे पहले गिलास पानी को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें।
  • फिर इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें।
  • इसे छानकर गुनगुना होने दें फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
  • एलर्जी होने पर आप डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन