Logo
Breaking News Exclusive
शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं

: WPL 2023: शेफाली वर्मा ने मचाया कोहराम, 28 गेंदों में ठोके 76 रन, 7.1 ओवर में जीत दिलाकर बनाया ये रिकॉर्ड

News Desk / Sat, Mar 11, 2023


नई दिल्ली: शेफाली वर्मा वुमंस टी-20 क्रिकेट की सनसनी बनकर उभरी हैं। शनिवार को वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के तहत दिल्ली कैपिटल्स की इस खिलाड़ी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ बल्ला खोलकर ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मच गया। गुजरात जायंट्स के 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेफाली ने महज 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक डाली।

28 गेंदों में 10 चौके-5 छक्के ठोक जड़े 78 रन

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मूड में आईं शेफाली ने महज 28 गेंदों में 10 चौके-5 छक्के ठोक 271 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 78 रन कूट डाले। दूसरे छोर से कप्तान मैग लैनिंग ने उनका बखूबी साथ दिया। लैनिंग ने 15 गेंदों में 3 चौके ठोक नाबाद 21 रन जड़े। दोनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला महज 7.1 ओवर में ही जीत लिया। ये WPL की बड़ी विक्ट्री में से एक है।

निदा डार का तोड़ा रिकॉर्ड

इसके साथ ही शेफाली वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। शेफाली न सिर्फ वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं, बल्कि उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान की क्रिकेटर निदा डार का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला। डार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 20 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। हालांकि ये एक इंटरनेशनल मैच था।

टेस फ्लिंटॉफ ने 16 गेंदों में जड़ी थी फिफ्टी

वहीं लीग क्रिकेट की बात करें तो WBBL में ये कारनामा टेस फ्लिंटॉफ के नाम दर्ज है। जिन्होंने महज 16 गेंदों में 50 रन बनाए थे। WPL में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस की सोफिया डंकले के नाम दर्ज है। डंकले ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया।

मैरिजन कैप की शानदार गेंदबाजी

इस मैच में कैपिटल्स की ओर से मैरिजन कैप ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं शिखा पांडे ने महज 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस मैच में जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि गुजरात जायंट्स हार के बाद चौथे स्थान पर आ गई है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन