Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: WhatsApp में एक और धांसू फीचर की एंट्री, अब चुटकी में होगा कोई भी मैसेज सर्च! जानें कैसे करेगा काम

News Desk / Thu, Dec 1, 2022


WhatsApp अपने इंटरफेस में नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। अब एक और धांसू फीचर कंपनी यूजर्स के लिए पेश करने जा रही है जिससे चैट में मैसेज ढूंढना और भी आसान हो जाएगा। इस फीचर पर कंपनी कथित तौर पर पिछले दो साल से काम कर रही थी और आखिरकार अब यह यूजर्स के लिए लाइव होने लगा है। इसे सर्च फॉर मैसेज बाई डेट फीचर कहा जा रहा है जिसमें आप किसी भी डेट के मैसेज को बड़ी आसानी से सर्च कर सकेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं कि यह कैसे काम करेगा। 

Whatsapp ने मैसेज को चैट में ढूंढना अब और आसान बना दिया है। जल्द ही यूजर्स इस सुविधा को इस्तेमाल कर सकेंगे। मैसेज को खोजने के लिए अब आपको पूरी चैट को खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप सीधे तारीख डालकर भी मैसेज को सर्च कर सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को टेस्ट फ्लाईट ऐप पर रोल आउट कर दिया है। इसे सर्च फॉर मैसेज बाई डेट (Search For Messages By Date) का नाम दिया गया है। 

कंपनी ने इसे आईओएस 22.24.0.77  के वॉट्सऐप बीटा पर इसी नाम से लिस्ट किया है। आज इस फीचर को एंड्रॉयड टेबलेट सपोर्ट और आईओएस के कम्पेनियन मोड के लिए भी रिलीज कर दिया गया है। WABetainfo ने इसके बारे में जानकारी दी है। यह फीचर यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। यूजर्स अब सीधे किसी भी डेट के मैसेज पर जम्प कर सकेंगे और पूरी चैट को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 


इसे अपने डिवाइस में अनुभव करने के लिए आपको किसी भी चैट में जाकर सर्च ऑप्शन में जाना होगा। यहां पर अगर आपको कैलेंडर का आइकन दिखता है तो आपके वॉट्सऐप अकाउंट में यह फीचर चालू हो चुका है। अगर नहीं हुआ है, तो घबराएं नहीं, सभी यूजर्स के लिए यह बहुत जल्द उपलब्ध हो जाएगा। 

यहां पर ध्यान दें कि आपका वॉट्सऐप लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट होना चाहिए। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में वॉट्सऐप का ये फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। हाल ही में कंपनी ने एक और फीचर मैसेंजर में जोड़ा था जिसकी मदद से यूजर खुद की मैसेज भेज सकता है। इससे पहले मैसेज खुद को भेजने का ऑप्शन नहीं आता था और किसी दूसरे वॉट्सऐप अकाउंट की मदद लेनी पड़ती थी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन