Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: गुस्से से लाल करणी सेना और महिलाओं ने मंत्री बिसाहूलाल का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग पर अड़े, देखिए ये VIDEO

MP CG Times / Fri, Nov 26, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार (Shivraj Minister Controversy) में खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है, उन्होंने कभी महंगाई को लेकर विवादित बयान दिया, तो कभी कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी पर टिप्पणी की. अब मंत्री जी नए विवाद में फंस गए हैं. ठाकुरों की महिलाओं को घर से खींचकर लाओ वाले बयान के खिलाफ करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है. अनूपपुर में मंत्री जी के बिगड़े बोल ! बिसाहूलाल सिंह बोले, ठाकुर-ठकारों की महिलाओं को घर से पकड़-पकड़ बाहर निकालो, देखिए ये VIDEO भोपाल में मंत्री बिसाहूलाल के विवादित बोल के खिलाफ हंगामा शुरू हो गया है. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बिसाहूलाल के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया है. पुलिस ने करणी सेना कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोका लिया. इस दौरान गुस्साए करणी सेना ने बिसाहूलाल का पुतला फूंक दिया. https://www.facebook.com/243642027564187/posts/300885658506490/ दरअसल, सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मंत्री बिसाहूलाल सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में मंत्री जी ने महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोग और ठाकुर-ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते. बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते हैं. समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को घर से खींचकर निकालो, तभी वो समानता से काम कर सकेंगी. बिसाहूलाल सिंह के भाषण का ये वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की नसीहत दी. इस दौरान हमेशा की तरह वो शब्दों की मर्यादा भूल गए. उन्होंने कहा जितने बड़े-बड़े लोग हैं, ठाकुर-ठकार और सवर्ण वे लोग अपनी औरतों को कोठरी में बंद करके रखते हैं. बाहर निकलने ही नहीं देते. जितना धान काटने, आंगन लीपने, गोबर फेंकने के काम हैं, ये सब हमारे गांव की महिलाएं करती हैं. जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है, तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए. सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो. बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी. बता दें कि कांग्रेस का साथ छोड़कर बिसाहूलाल सिंह ने 2020 में बीजेपी का दामन थामा था. इसके बाद से इनके कई विवादित बयान सामने आए हैं. अब बिसाहूलाल सिंह समाज में समानता को लेकर दिए बयान से राजनीति भी गरमाने लगी है.

देखिए ये वीडियो

  read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन