Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

गर्लफ्रेंड ने पति संग मिलकर ब्वॉयफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट-डाला : सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, फिर अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से उसके शव के कई टुकड़े किए, फिर पहचान और सबूत मिटाने के लिए सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंक दिए।

वसीम अंसारी (35) का कटा सिर झाड़ियों के पास एक गड्ढे में दफन मिला। जबकि धड़ काफी दूर गड्ढे में मिला। अब पुलिस ने ग्राम कोटडीह निवासी सोनू खैरवार (30) और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार (25) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पस्ता थाना क्षेत्र के डौरा पुलिस चौकी के कोदौरा गांव की है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कोदौरा गांव निवासी वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक्टिवा से घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उसकी एक्टिवा मक्का बाड़ी के पास मिली, लेकिन वसीम का पता नहीं चला। इसके बाद 3 अक्टूबर को भाई अमीम अंसारी ने डौरा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस को चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास गड्ढे में कटा हुआ सिर दफन होने की सूचना मिली। पुलिस ने वसीम के भाई से पहचान कराई। भाई ने सिर की पहचान वसीम के रूप में की। जबकि धड़ वहां से गायब थी।

पुलिस ने संदेही पति-पत्नी को उठाया

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान ग्राम कोटडीह निवासी सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों के हत्या में शामिल होने की बात सामने आई।

मनबासो का वसीम से पहले से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी पति को होने पर अक्सर विवाद होता था। जिसके बाद मनबासो उसे अफेयर खत्म करना चाहती थी, लेकिन वसीम उससे जबरन संबंध बनाए रखना चाहता था। इसलिए दंपती ने हत्या की साजिश रची।

गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया, फिर मार डाला

2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे उसने फोन कर वसीम को मिलने बुलाया। वसीम के पहुंचने पर मनबासो और सोनू ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगह फेंक दिया गया। उसका कटा सिर झाड़ियों के पास गड्ढे में और धड़ काफी दूर गड्ढे में मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन