Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

गरियाबंद में मौत का LIVE VIDEO : लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सहसपुर निवासी 55 वर्षीय थनवार यादव लोगों की चेतावनी के बावजूद उफनते सरगी नाला को पार करने की कोशिश में तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें लगातार रोकते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी।

Gariaband Chhattisgarh News | Flood Viral Video | Sargi Nala Viral Video: घटना का LIVE VIDEO भी सामने आया है, जिसमें अधेड़ को बहते हुए देखा जा सकता है। हादसे के करीब एक घंटे बाद उनका शव घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर खूंटेरी में मिला। मामले की जांच फिंगेश्वर पुलिस कर रही है।



लोगों ने रोका, लेकिन नहीं माने; LIVE VIDEO में कैद हुआ हादसा

Gariaband Chhattisgarh News | Flood Viral Video | Sargi Nala Viral Video: जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश की वजह से इलाके के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सहसपुर निवासी 55 वर्षीय थनवार यादव शुक्रवार सुबह अपने एक साथी के साथ धूर्सा गांव आए थे। सुबह करीब 7 बजे के बाद सरगी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। जब दोनों वापस लौटने लगे तो नाले का बहाव काफी तेज हो चुका था।

Gariaband Chhattisgarh News | Flood Viral Video | Sargi Nala Viral Video: मौके पर मौजूद लोगों और उनके साथी ने बहाव की तीव्रता को देखते हुए नाला पार नहीं करने की सलाह दी। कई लोगों ने उन्हें लगातार रोकने की कोशिश की, लेकिन थनवार यादव ने जोखिम उठाते हुए नाला पार करना शुरू कर दिया।

Flood Viral Video | Sargi Nala Viral Video

Gariaband Chhattisgarh News | Flood Viral Video | Sargi Nala Viral Video: इसी दौरान तेज बहाव ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और वह देखते ही देखते पानी में बह गए। पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और मौत का LIVE VIDEO सामने आया है।

एक घंटे बाद 5 किलोमीटर दूर मिला शव

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद थनवार यादव का शव घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर खूंटेरी इलाके में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

लगातार बारिश से उफान पर हैं नदी-नाले

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे हालात में प्रशासन भी लोगों से उफनते नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने की अपील करता रहा है। इसके बावजूद यह हादसा सामने आया, जिसमें एक ग्रामीण की जान चली गई।

फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी

Gariaband Chhattisgarh News | Flood Viral Video | Sargi Nala Viral Video: इस पूरे मामले में फिंगेश्वर पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा तेज बहाव वाले सरगी नाला को पार करने की कोशिश के दौरान हुआ। पुलिस मामले की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन