Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: Indore News: इंदौर में 20 करोड़ में तैयार अन्नपूर्णा मंदिर, शुक्रवार को होगा लोकार्पण

News Desk / Thu, Feb 2, 2023


इंदौर में नया अन्नपूर्णा मंदिर तैयार

इंदौर में नया अन्नपूर्णा मंदिर तैयार - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में संगमरमर से तराश कर नया मंदिर बनाया गया है। इस पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मंदिर के निर्माण में तीन साल का समय लगा। इसका लोकार्पण 3 फरवरी को धूमधाम से होगा। गुरुवार को 108 कलशों से मूर्तियों का अभिषेक किया गया। तीन फरवरी को शिखर पर कलश प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण के बाद शाम 4 बजे से मंदिर का लोकार्पण होगा।

अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है। परिसर में नए मंदिर का निर्माण 6600 वर्गफीट में किया गया है। वर्तमान मंदिर में स्थापित मां अन्नपूर्णा, कालका और सरस्वती की मूर्तियों की प्रतिष्ठा नए मंदिर में की जाएगी। नए मंदिर की लंबाई 108 फीट और चौड़ाई 54 फीट है। मुख्य कलश की ऊंचाई 81 फीट है।

नया मंदिर सफेद मकराना संगमरमर से बनाया गया है और कई मूर्तियों व दीवारों पर भी चित्र बनाए गए हैं। नए मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की 31 जनवरी से शुरुआत हो चुकी है। 3 फरवरी को होने वाले महोत्सव में जूना पीठाधीश स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के अलावा विभिन्न मठ-मंदिरों और अखाड़ों के प्रमुख जुटेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे।

तीन साल पहले भूमिपूजन हुआ था
नए मंदिर का भूमिपूजन तीन साल पहले 29 जनवरी को किया गया था, लेकिन कोरोना के बाद लगे लाॅकडाउन में मंदिर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। छह माह तक काम बंद रहा, लेकिन लाॅकडाउन खुलने के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ी और मंदिर तीन साल में पूरा हो गया।


वर्ष 1959 में प्रभानंद गिरि महाराज ने करवाया था निर्माण
पुराना अन्नपूर्णा मंदिर आर्य और द्रविड़ स्थापत्य शैली में बनाया गया है। मंदिर का निर्माण महामंडलेश्वर स्वामी प्रभानंद गिरि महाराज ने वर्ष 1959 में करवाया था। मंदिर का द्वार काफी आकर्षक है। इस तरह के द्वार दक्षिण भारत के मंदिरों में देखने को मिलते हैं। मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण 1975 में किया गया था। परिसर में मां अन्नपूर्णा, शिव, हनुमान, कालभैरव आदि के मंदिर हैं। मंदिर की बाहरी दीवारों पर रंगीन पौराणिक आकृतियां बनी हैं।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन