Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

: Bhopal News: नरेला विधानसभा में नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर 11 हजार दीपों से हुई मां नर्मदा की महाआरती

News Desk / Thu, Jan 26, 2023


भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर 11 हजार दीपों से मां नर्मदा की महाआरती हुई। बड़ी संख्या में लोग हाथ में दीपक लिये अशोका गार्डन स्थित नर्मदा परिक्रमा पार्क पहुंचा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री और नरेला विधानसभा से विधायक विश्वास सारंग ने नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर मां नर्मदा की महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया था। यहां शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकजुट हुए। मंत्री सारंग की उपस्थिति में स्वास्तिवाचन के साथ ही नर्मदा अष्टकम का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में नरेला वासियों ने एक स्वर में त्वदीय पाद पंकजम्...नमामि देवी नर्मदे का उद्घोष किया।

इस अवसर पर विश्वास सारंग ने कहा कि वर्ष 2008 के पहले नरेला विधानसभा में जल का भीषण संकट था। क्षेत्र के नागरिकों को पेयजल के लिये पानी के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ता था। तब उन्होंने नरेला के हर घर में नर्मदा जल पहुंचाने का संकल्प लिया। जनता के सहयोग से यह संकल्प पूरा हुआ। आज यह हम सबका सौभाग्य कि मां नर्मदा नरेला के हर घर में निवास करती हैं। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा ने नरेला को जलसंकट मुक्त कर क्षेत्रवासियों की प्यास बुझाई है, यह सभी कर्त्तव्य है कि हम माँ नर्मदा के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करें।

 

मंत्री सारंग के आवाह्न पर पिछले 3 दिनों से नरेला विधानसभा अंतर्गत सभी 17 वार्डों में उपयात्राएं घर-घर से एक कलश नर्मदा जल संग्रहित कर रही थी। वहीं मां नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने वार्डों से पदयात्रा कर मुख्य आयोजन स्थल अशोका गार्डन नर्मदा परिक्रमा पार्क पहुंचे। इस दौरान सभी ने अपने हाथों में कलश और दीपक लिये हुए थे। पद यात्राएं डीजे,ढोल-मंजीरों के साथ पहुंची थी, मंगलगीतों की धुन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। मां नर्मदा की प्रतिमा पर कलशों से नर्मदा जल प्रवाहित करने के साथ ही जनसमूह नर्मदे हर का उद्घोष करने लगा। वहीं भजन संध्या के दौरान मां नर्मदा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों का महाआरती में शामिल होने पर पुष्पवर्षा कर आभार व्यक्त किया।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन