Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: Ujjain Mahakal: बॉलीवुड सिंगर शान ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती देखी, बाबा से उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

News Desk / Thu, Mar 23, 2023


बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर शान

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर शान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर शान गुरुवार सुबह बाबा महाकाल की भस्मआरती में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम नंदीहाल से इस भव्य दिव्य भस्म आरती को अपने परिवार के साथ देखा और उसके बाद गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक किया। 

बाबा महाकाल के पूजन के दौरान शान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए, जहां उन्होंने मंदिर परिसर में ही कर्पूर गौरम करुणावतारं मंत्र गाकर भी सुनाया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद शान ने मीडिया से कहा कि पहली बार बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आया हूं, मन में बाबा महाकाल के दर्शन की अभिलाषा थी, जो कि इस भव्य और दिव्य भस्म आरती में पूरी हो गई। शान ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शनों से खुश हूं। भस्म आरती में भगवान के जो दर्शन हुए हैं, उससे एक अलग ही अनुकंपा और अनुभव की प्राप्ति हुई है। जिसे मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं शान ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना बाबा महाकाल से की।

बता दें, शान बुधवार को विक्रम उत्सव पर रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां उन्होंने अपने सुमधुर गीतों से सभी का दिल जीत लिया था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन