Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: CM in Chhindwara: शिवराज के सख्त तेवर फिर नजर आए, मंच से ही छिंदवाड़ा सीएमएचओ और बिछुआ सीएमओ को किया सस्पेंड

News Desk / Thu, Dec 8, 2022


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर आजकल सख्त ही देखे जा रहे हैं। कई बार वे ऑन द स्पॉट फैसला करने की छवि बनाते देखे गए हैं यानी मंच से ही गड़बड़ करने वाले अधिकारियों को सस्पेंड कर देते हैं। छिंदवाड़ा में भी यही हुआ। मंच से उन्होंने छिंदवाड़ा सीएमएचओ डॉ डीसी चौरसिया और बिछुआ सीएमओ को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। 
 

बता दें कि सीएम शिवराज मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने यहां मंच पर घूम-घूमकर संबोधित किया और चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा है कि मैं अच्छे काम करने वालों का सम्मान करता हूं तो गड़बड़ करने वालों पर सख्ती पर करता हूं। सीएम ने कहा कि सत्ता के दलालों को, जो जनता का हक मारने का काम करते हैं, उनकी एक ही सजा है। उन्हें कुचल दो, समाप्त कर दो। सीएम ने कहा कि पिछली बार जब मैं आया था तो आयुष्मान कार्ड को लेकर सीएमएचओ को हटाने के आदेश जारी किए थे लेकिन उन्होंने फिर से छिंदवाड़ा में पोस्टिंग करा ली है जो एक लापरवाही है। इन्हें मैं तत्काल सस्पेंड करने के आदेश कलेक्टर को देता हूं। बिछुआ नगर पंचायत के सीएमओ को भी शिकायत के चलते निलंबित करता हूं। ऑन द स्पॉट फैसला सुनकर जनता ने तालियों से सीएम का अभिवादन किया।
 

सीएम शिवराज ने कलेक्टर से मंच पर कहा कि आयुष्मान कार्ड को लेकर कितने शिविर लगे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं सरकार के पास खजाने की कमी नहीं है। जिले में 1000 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास होगा। जोड़े गए नामों को अगले महीने से राशन मिलेगा। सीएम ने एमपीईबी के अधिकारी को मंच पर बुलाकर बटकाखापा में ट्रांसफार्मर ना बदले जाने की शिकायत पर फटकार लगाई और कहा कि तत्काल किसानों को कोई समस्या न हो ट्रांसफार्मर तुरंत बदल दिए जाएं। जुन्नारदेव में राशन न मिलने की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए कलेक्टर को तत्काल जांच के निर्देश दिए और नियमित रूप से राशन वितरण कराने की बात कही।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ का नाम लिए बिना ही उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से कहा कि मैं छिंदवाड़ा आता हूं तो कुछ लोगों को बड़ी तकलीफ होती है। मुझे वो घोषणा वीर कहते हैं, अरे... घोषणा तो वीर ही करते हैं। पेसा एक्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सरकार भोपाल से नहीं गांव के चौपाल से चलेगी। 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन