Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: Damoh: आग लगने से नवविवाहिता की मौत, चाची और चचेरे भाई पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप

News Desk / Thu, Feb 23, 2023


पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा

पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में नवविवाहिता का जलने से मौत हो गई। मामले में नवविवाहिता की चाची और चाची के बेटे पर जलाकर मारने का आरोप लग रहा है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 

जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले चोंरई दरारिया हार गांव का है। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर राजकुमारी पति नारायण सिंह लोधी (22) को आग लगने के कारण जिला अस्पताल लाया गया था, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां इमरती लोधी ने बताया कि उसकी बेटी नहाने गई थी, जहां उसकी देवरानी मतलब बेटी की चाची नन्नीबाई लोधी और उसके बेटे छत्रपाल ने बेटी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचीं तो उसकी देवरानी और बेटा भागते हुए दिखाई दिए।

पुलिस को मामले की सूचना दी गई और बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां इमरती लोधी ने बताया कि उसकी देवरानी उसे खेती नहीं करने देती। जिससे वह पांच साल से गांव में ही अपनी बेटी के घर पर रह रही है। घटना के समय दामाद काम पर गए थे और बेटी घर से कुछ दूर बनी बाथरूम में नहाने गई थी जहां उसकी चाची और चचेरे भाई ने इस घटना को अंजाम दिया। राजकुमारी की नो माह की बच्ची भी है।

दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमारी लोधी को आग लगने के कारण जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों  ने अपनी ही देवरानी और उसके बेटे पर आरोप लगाए हैं। मृतिका के पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और परिजनों  के कथन भी लिए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन