Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: खास खबरें: गुजरात की जीत से खिले बीजेपी नेताओं के चेहरे, KBC की तर्ज पर बालाघाट में हो रहा 'कौन बनेगा 50 पति'

News Desk / Wed, Dec 7, 2022


गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में बीजेपी को ऐतिहासिक बढ़त मिली है। इसको लेकर मध्यप्रदेश बीजेपी के नेता भी गदगद हैं। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अब मध्यप्रदेश में भी गुजरात के समान ही जीत दर्ज करने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश के कई मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों को गुजरात चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनको अलग-अलग विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन सीटों पर बीजेपी मतगणना शुरू होने से लेकर अब तक बढ़त बनाए हुए है। जिन पर जीत का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर अब प्रदेश के बीजेपी नेता खुश हैं। गुजरात चुनाव परिणामों में बढ़त पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात की विजय, विजय नहीं महाविजय है। अभूतपूर्व है।

पढ़ें पूरी खबर: MP News: गुजरात में BJP की जीत से MP के नेता गदगद, बोले- 2023 में मध्यप्रदेश में भी ऐसी ही जीत दर्ज करेंगे
 

मध्यप्रदेश में आज अलग-अलग हादसों में करीब सात लोगों की जान चली गई। छतरपुर जिले में एक बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं देवास के पास मक्सी में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार पिता पुत्र की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वहीं तीसरा हादसा शिवपुरी जिले की खूबत घाटी में हुआ यहां ट्रक और बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

पढ़ें पूरी खबर: रफ्तार बनी काल: सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, देवास में पिता-पुत्र तो शिवपुरी में दादी-पोते ने दम तोड़ा

मध्यप्रदेश की पुलिस गजब है। पुलिस का काम चोरों को पकड़ना है, लेकिन चोरों को पकड़ने की जगह इन दिनों पुलिस खुद चोरी करने में बिजी है। हाल ही में प्रदेश के भिंड जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिससे पूरे पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। जिले के पुलिस लाइन में विभाग के तीन जवानों ने पुलिस विभाग के करीब आधा दर्जन वाहनों से 250 लीटर डीजल चोरी कर बेच दिया। बेचे गए डीजल की कीमत करीब  24 हजार रुपये बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। चोरी में शामिल पुलिसकर्मियों में एक जवान पुलिस के वरिष्ठ अफसर की लग्जरी कार का ड्राइवर है।

पढ़ें पूरी खबर: पुलिस बनी चोर: भिंड में जवानों ने बेच दिया वाहनों का 250 लीटर डीजल, मामला सामने आने के बाद किया गया निलंबित

मध्य प्रदेश के रतलाम कलेक्टर के पास अनोखी शिकायत पहुंची है। एक शराब पीने के शौकीन ने शराब खराब निकलने की शिकायत की है। शराब की एक बोतल 1200 रुपए में खरीदी। जब हम 4-5 दोस्त बैठकर पीने लगे तो पहले ही पैग में हमें जलन और घबराहट होने लगी। स्वाद बेहद कड़वा था। कहा है कि पूरे रुपये देकर शराब ली है, न्याय दिलवाया जाए। कलेक्टर ने अपने अधीनस्थों को जांच के आदेश भी दिए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर: MP News: शराब पसंद नहीं आई, बिगड़ा पार्टी का मजा तो कलेक्टर से कर दी शिकायत, लिखित आवेदन देकर मांगा न्याय

प्रारंभिक शिक्षा के साथ बच्चे सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में भी मजबूत हो सके, इस लिए बालाघाट जिले के खैरलांजी विकासखंड के दुधारा गांव में संचालित शासकीय प्राथमिक स्कूल में नवाचार शुरू किया गया है। यहां स्कूल के एक शिक्षक पवन कुमार पटले ने बच्चो में जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए केबीसी के तर्ज पर क्विज प्रतियोगिता शुरू की है, जो हर शनिवार को आयोजित की जाती है। इसमें बच्चों से सामान्य ज्ञान संबधित 10 सवाल किए जाते हैं और सही जवाब देकर सभी पड़ाव पार करने वाले बच्चों को ईनाम देकर सम्मानित भी किया जाता है। इससे ना सिर्फ बच्चों में सामान्य ज्ञान बढ़ रहा है, बल्कि शिक्षा के प्रति उनका मनोबल भी बढ़ रहा है। वहीं, इस क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर हॉट शीट पर बैठने वाले बच्चे के लिये लाइफ लाइन भी सुविधा होती है, ताकि वह अपने अन्य साथियों की मदद से इस प्रतियोगिता को जीत सकता है। यहां एक कम्प्यूटर के सामने शिक्षक तो दूसरे कम्प्युटर के सामने बच्चो को बिठाकर उनसे सवाल किए जाते है। प्रत्येक शनिवार को केबीसी की तर्ज पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। 


मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के छोटे से गांव नाटाराम की सोलो राइडर आशा मालवीय मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों का प्रचार प्रसार व महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण का परिचय दे रही हैं। इस उद्देश्य को लेकर आशा ने देशभर में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल से संपूर्ण भारत साइकिल यात्रा प्रारंभ की गई है। आशा की यात्रा भारत के 28 राज्यों में लगभग 300 दिन व 20 हजार किलोमीटर चलकर  देश कि राजधानी दिल्ली में खत्म होगी।  आशा एक मजदूर परिवार से होकर राष्ट्रीय खिलाड़ी व पर्वतरोहण में नेपाल-भुटान-बांग्लादेश की सीमा पर स्थित तेनजिंग खान (19,545 फीट) एवं बीसी राय (20,500 फीट) जैसी बर्फिली चोटियों को फतह कर ओएमजी बुक में आपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

 

मध्यप्रदेश में रात का पारा तेजी से लुढ़का है। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि ठंड के ज्यादा समय तक बने रहने पर संशय है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास एक्टिव है। इस सिस्टम के गुरुवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। जिसके चलते शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में फिर कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तामपान होशंगाबाद और उज्जैन संभाग में विशेष रूप से गिरा, जबलपुर, भोपाल और इंदौर संभाग में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, भोपाल और ग्वालियर संभाग में न्यूनतम तापामान सामान्य से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका नौगांव रहा। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क ही बना रहने का अनुमान है।

पढ़ें पूरी खबर: MP Weather Today: सर्द हवाओं ने तेजी से गिराया पारा, प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन