Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: Indore News: इंदौर केे समीप देपालपुर में किसान की हत्या, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

News Desk / Sun, Mar 19, 2023


आरोपी का मकान तोड़ दिया गया।

आरोपी का मकान तोड़ दिया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप एक दलित किसान की हत्या का मामला गरमा गया है। किसान की जमीन पर गांव केे दबंगों ने कब्जा कर लिया था। किसान अपनी जमीन का कब्जा लेने पहुंचा तो दंबगों ने उस पर हमला कर दिया था। शनिवार को इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। इस मामले में छह लोगों घायल भी हुए है।

देपालपुर तहसील के ककवा गांव में स्थित 0.5 हेक्टेयर भूमि 2002 में अनुसूचित जाति के 25 व्यक्तियों को आवंटित की गई थी, लेकिन बाबूसिंह राजपूत और उनके परिवार के सदस्य उस पर अपना दावा कर रहे थे। जबकि जमीन पर मायाराम बागरी के नाम पर थी। जब मायाराम कोर्ट के आदेश पर जमीन का कब्जा लेने पहुंचा तो उस पर हमला हो गया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में सात किसान भी घायल हो गए थे।

मृतक मायाराम बागरी और अन्य घायलों सहित अनुसूचित जाति के सभी लोग पड़ोस के खिमलावदा गांव में रहते हैं और जब भी वे काकवा गांव में पट्टे पर आवंटित खेत पर जाते थे तो बाबूसिंह व उनके परिवार के सदस्य आपत्ति जताते थे। इसे लेकर आरोपियों के खिलाफ 2003 में भी मामला दर्ज किया गया था।

बाबूसिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने दावा किया गया था कि काकवा गांव में जमीन उनकी है। हालांकि वे सभी मामले हार गए क्योंकि भूमि सरकारी थी और अनुसूचित जाति के कुल 25 लोगों को पट्टे पर जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन बाबू सिंह ने जमीन कर कब्जा कर वहां मकान बना लिया था। जब मायाराम ने इसका विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया। दलित मायाराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 50,000 रुपये और सभी छह घायलों को 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

उधर आरोपी बाबू सिंह का अवैध रुप से बनाया गया मकान भी प्रशासन ने तोड़ दिया है। शनिवार को भारी पुलिस बल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें भीम आर्मी के विनोद यादव के साथ बागड़ी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सिसोदिया व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बागड़ी शामिल हुए।

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन