Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ?

: Gwalior Crime: 'मधुशाला' के नशे में गजब कर डाला, बीवी की नाक काटकर घर से फरार, वजह जान लीजिए

News Desk / Wed, Mar 8, 2023


सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिले में पत्नी ने मायके जाने की जिद की तो शराबी पति इतना नाराज हो गया कि उसने गुस्से में ब्लेड से पत्नी की नाक काट दी। साथ ही धमकाते हुए भाग गया कि अगर वह मायके गई तो जान से मार देगा। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र के पुल का पुरा गांव का है। यहां का रहने वाला प्रीतम आदिवासी शराबी है और नशा करने के बाद आए दिन वह अपनी पत्नी मीना के साथ मारपीट करता था। होली के दिन देर शाम को वह नशे में धुत होकर घर पहुंच गया और पत्नी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज करने लगा।

त्योहार के दिन मारपीट से नाराज मीना ने कहा कि वह अपने मायके जा रही है। इससे प्रीतम का गुस्सा और भी सातवें आसमान पर हो गया। वह गया और चुपचाप धारदार ब्लेड उठा लाया। जब तक मीना कुछ समझ पाती, तब तक उसने मीना को पकड़कर उसकी नाक काट दी। नाक से खून के फब्बारे छूटने लगे, उसने भागने के पहले धमकी भी दी कि अगर मायके गई तो वह उसे जान से मार डालेगा।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना...
घायल महिला के पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन  आरोपी पति फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।

अब तक की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला है, घायल महिला मीना आदिवासी ने बताया कि साल 2017 में शिवपुरी के पास रहने वाले राजेश से उसकी शादी हुई थी। लेकिन उसका पहला पति राजेश भी उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए उसने शादी के एक साल बाद ही उसे छोड़ दिया था। इसके बाद साल 2018 में ग्वालियर किला घूमने गई थी, तभी उसकी मुलाकात प्रीतम आदिवासी से हुई। प्रीतम ने उससे कहा था, वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। उसने बताया था कि वह धंधा करता है और विश्वास दिलाया था कि वह उसे बहुत खुश रखेगा। उसकी बातों में आकर मीना ने शादी कर ली।


शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद प्रीतम भी पहले पति की तरह ही शराब पीकर आए दिन मारपीट करने लगा। जब वह उसका विरोध करती थी, तब और बेरहमी से मारपीट करता था। उसने कई बार छोड़ने के लिए कहा था, वह उसे हर बात पर जान से खत्म करने की धमकी देकर चुप करा दिया करता था।

घाटीगांव के थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया, उन्हें ग्रामीणों से फोन पर सूचना मिली थी कि एक पति ने पत्नी के मायके जाने की तैयारी से नाराज होकर उसकी ब्लेड से नाक काट दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर भेजा था, जहां घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन