Logo
Breaking News Exclusive
4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत

: Indore Crime News: इंदौर में तीन दिन में दूसरी हत्या, महिला को पत्थर से कुचलकर मार डाला

News Desk / Mon, Nov 28, 2022

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में तीन दिन में दो महिलाओं की हत्या हो गई है। मंगलवार को कुमावतपुरा क्षेत्र में एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसका सिर कुचल दिया गया था। महिला की पहचान उमा पति छोटेलाल के रुप में हुई है। पुलिस को न तो हत्या का कारण पता चल सका है और न ही हत्यारों के बारे में कुछ पता है।   

रावजी बाजार क्षेत्र में लड्डूवाली गली में सुबह एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला के सिर पर  चोट के निशान है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने वारदात होते नहीं देखी। पुलिस ने आसपास के फुटेज भी खंगाले। लोगों ने बताया कि उमा पास की गली में चार माह पहले किराये पर रहने आई थी। वह अक्सर लड्डू वाली गली में भी नजर आती थी। अफसरों को यह पता नहीं चल सका कि हत्या क्यों की गई? पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। 

दो दिन पहले की हत्या में नहीं मिला सुराग 
रविवार को एरोड्रम क्षेत्र में हुई वंदना रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला की उसके घर में गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के फोन कॅाल की डिटेल खंगाली और हत्या से पहले जिन लोगों की वंदना से बात हुई थी,उनसे पूछताछ की। हत्या से पहले महिला के साथ उसकी सहेली थी, लेकिन वह समोसे लेने चली गई थी। पुलिस ने उससे भी सख्ती से पूछताछ की, लेकिन अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन