Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Bharat Jodo Yatra: हर दिन 24 किमी आगे बढ़ती है यात्रा... जानिए क्या है राहुल गांधी का डाइट प्लान

News Desk / Tue, Dec 6, 2022


कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता राहुल गांधी जीवन में पहली बार 2300 किलोमीटर पैदल चले हैं। राहुल ने इसके लिए डाइट भी बदली है। यात्रा के दौरान वे सुबह-शाम दूध पी रहे हैं। हरी सब्जियां खाते हैं। एनर्जी चॉकलेट भी लेते हैं। टी ब्रेक में भी वे लाइट ब्रेकफास्ट लेते हैं। चलते समय वह बार-बार पानी भी पी रहे हैं।

राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि उनके लिए इतना पैदल चलना इतना आसान नहीं था। घुटने की पुरानी चोट भी उन्हें परेशान कर रही थी। उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकारा। इसी तरह आधे से ज्यादा यात्रा पूरी कर ली। राहुल पैदल चलकर जितनी कैलोरी बर्न करते है, उसकी पूर्ति वे डाइट से करते हैं। ऐसे में संतुलित आहार या बैलेंस्ड डाइट उनके लिए बेहद अहम है। दिनभर चलने और लोगों से मिलने-बात करने के लिए उन्हें एनर्जी चाहिए। इसके लिए वे सुबह दूध के साथ आमलेट और रोस्टेड सूखे मेवे लेते हैं। यात्रा के दौरान रोज टी ब्रेक होता है। उसमें राहुल हल्का नाश्ता लेते हैं। खमण, ब्रेड और केले का मेन्यू इसमें जरूर शामिल रहता है। यात्रा के साथ चल रहा उनका निजी स्टाफ थर्मस में कॉफी भी लेकर चलता है। ब्रेक में वे कॉफी पीते हैं।

लंच में फ्रूट सलाद भी लेते है राहुल
पहले चरण में यात्रा करीब दस से 12 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यात्रा में भोजन का काम देख रहे एक पदाधिकारी के अनुसार राहुल लंच में दो रोटी, हरी सब्जी और दाल-चावल लेते हैं। इसके अलावा पांच तरह के फलों का सलाद रोज उनके कंटेनर में भिजवाया जाता है। रात में राहुल हेवी डीनर लेते है। और सोने से पहले दूध भी पीते हैं।

सवा सौ लोगों की टीम कराती है पेट-पूजा
  • भारत जोड़ो यात्रा में खाने की व्यवस्था सवा सौ लोगों की टीम करती है। कच्चा माल खरीदने, खाना बनाने व सर्व करने की अलग-अलग टीमें हैं। 
  • रोज तीन से चार हजार लोगों का खाना बनता है। दक्षिण के यात्रियों के लिए नॉनवेज भी शामिल रहता है। एक कंटेनर को रसोईघर बनाया है। इसमें किराना सामान रहता है।
  • लंच और डिनर के लिए रोज 80 किलो पपीता, 80 किलो तरबूज, 30 किलो सेब खरीदा जाता है। लोडिंग ट्रक अलग से चलता है। यात्रा रुट की मंडी से सामान खरीदा जाता है।
  • यात्रा में रोज 100 लीटर चाय बनती है। पानी बोतल की 56 पेटी रोज खत्म हो जाती है। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों ने दो लाख बोतल पानी पिया। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन